Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़
फतेहपुर के दिलीप सैनी पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पत्रकार दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) हत्याकांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपियों अन्नू और अक्कू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कैंची मोड़ की है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीते 30 अक्टूबर की देर रात पत्रकार दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी दो सगे भाई आलोक तिवारी उर्फ अक्कू और अनुराग तिवारी उर्फ अन्नू लगातार फरार चल रहे थे.

बताया जा रहा है कि बुधवार भोर पहर इंटेलिजेंस विंग और मलवां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों को कैंची मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अनुराग उर्फ अन्नू को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

पुलिस के हत्थे चढ़े पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कैंची मोड़ में भोर पहर चेकिंग के दौरान पत्रकार दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) हत्याकांड के मुख्य आरोपियों अन्नू और अक्कू से पुलिस की मुठभेड़ हो गई.

बताया जा रहा है कि 9 नामजद आरोपियों में से पांच की गिरफ्तारी के बाद लगातार इंटेलिजेंस विंग और सभी थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में धड़पकड़ कर रही थी. जानकारी के मुताबिक कैंची मोड़ में चेकिंग के दौरान एक कार पुलिस को देखकर भगाने लगी जैसे ही घेराबंदी करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी फायरिंग की तो आरोपी अनुराग उर्फ अन्नू के पैर में गोली लग गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

अभी और आएंगे जद में, हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा

दिवाली की बीती रात पत्रकार दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) के यार्ड में घुसकर करीब 15 लोगों ने उनकी नृशंस हत्या कर दी थी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 लोगों में 9 को नामजद और 6 अज्ञात के रूप में मुकदमा दर्ज करते हुए बीते 2 नवंबर को पांच आरोपियों लेखपाल सुनील राणा, अंकित तिवारी, बबलू पटेल, बिपिन पटेल, विपिन शर्मा सहित आशीष उर्फ चिक्कन को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

वहीं मुख्य आरोपियों सहित अन्य की धड़पकड़ में जुट गई थी. बताया जा रहा है कि प्रापर्टी के लेनदेन को लेकर दिलीप सैनी की हत्या की गई थी. जानकारों की मानें तो इसमें कई सफेदपोश भूमाफियाओं का भी हांथ रहा है जिसको लेकर भी जांच की जा रही है.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि दिलीप सैनी हत्याकांड के आरोपी आलोक तिवारी और अनुराग तिवारी को इंटेलीजेंस विंग और मलवां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. आपको बतादें दें नामजद आरोपियों में अभी भी अफजल उर्फ जोंटी और सुभाष पांडेय फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us