Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में करंट की चपेट से भाई-बहन की मौत ! मां अस्पताल में भर्ती

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में करंट की चपेट से भाई-बहन की मौत ! मां अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर करंट की चपेट में आने से भाई बहन की मौत (बाएं ज्योति दाएं शिवकार

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में करंट (Electricity) की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई जबकि दोनों को बचाने के चलते मां गंभीर रूप से झुलस गई. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के बीघनपुर गांव की है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में त्योहार के दिन एक परिवार को करंट का ऐसा झटका लगा कि सब कुछ बिखर गया. शुक्रवार की शाम जैसे ही एक भाई ने घर के अंदर रखी साइकल उठाई तो करंट ने उसे अपने आगोश में ले लिया. बहन उसको बचाने के लिए दौड़ी तो वो भी चिपक गई.

बच्चों को तड़पता देख मां भी दौड़ी तो उसे भी करंट (Electricity) ने चिपका लिया. मासूम बच्ची को बिलखता देख पहुंचे पड़ोसियों ने बिजली से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर हालत में मां का इलाज जारी है. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के बीघनपुर गांव की है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

एक बिजली के झटके ने तबाह कर दिया पूरा परिवार 

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के बीघनपुर गांव (Bhighanpur) में घरेलू बिजली की तार ने पूरे परिवार को एक झटके में उजाड़ दिया. जानकारी के मुताबिक गांव निवासी जगत नरायण सैनी नागपुर (Nagpur) की एक फैक्ट्री में काम करते हैं.

फतेहपुर में उनकी पत्नी सिया जानकी (45) बेटी ज्योति (22), बेटा शिवकार सैनी (15) और कशिश (5) रहते थे. बताया जा रहा है कि शिवकार कक्षा 9 का छात्र था जबकि ज्योति पैरामेडिकल की पढ़ाई करने के बाद कानपुर की LPS कार्डियोलॉजी में इंटर्नशिप कर रही थी.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

दिवाली (Diwali) की छुट्टी में सब एक साथ त्योहार मना रहे थे. मजदूर जगत नरायण परिवार की खुशी के लिए नागपुर में ही डटा रहा लेकिन उसे क्या पता था कि उसके घर में तूफान आने वाला है. 

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

साइकल उठाते ही करंट की चपेट में आया शिवकार 

दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार को लेकर घर में सभी खुश थे. शुक्रवार शाम किसी काम से अचानक शिवकार ने घर में रखी साइकल निकालने लगा तभी करंट ने उसको चिपका लिया. ज्योति ये देख कर दौड़कर उसको बचाने गई तो वह भी चिपक गई. मां सिया जानकी को जैसे ही भनक लगी तो बिना कुछ सोचें समझे वह उन्हें बचाने लगी और करंट की चपेट में आ गई.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बताया जा रहा है कि पांच वर्षीय बेटी कशिश ये सब देखकर जोर-जोर से रोने लगी और घर के बाहर आ गई. बच्ची को रोते बिलखते देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा तो घर के अंदर तीनों साइकल से चिपके हुए थे.

जानकारी के मुताबिक एक पड़ोसी से अपनी सूझबूझ से नज़र दौड़ाई तो बिजली की केवल टूटकर साइकल पर गिरी पड़ी थी. डंटे से उसको बाहर कर तीनों को जहानाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया जबकि सिया जानकी का इलाज जारी है. 

गांव में मचा कोहराम, पुलिस को जानकारी नहीं 

बीघनपुर गांव में अचानक दो मौतों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने जगत नारायण को फोन से सारी सूचना दी है. वहीं थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है त्योहार के समय ऐसी दर्दनाक स्थिति ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us