Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Journalist Dilip Saini Murder Case: यूपी के फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड में अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

Journalist Dilip Saini Murder Case: यूपी के फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड में अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना
यूपी के फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी की मौत के बाद अखिलेश यादव से सरकार पर साधा निशाना: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड (Journalist Dilip Saini) के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है वहीं पूर्व DGP सुलखान सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Journalist Dilip Saini Murder Case: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में बीते बुधवार की रात को एक न्यूज़ एजेंसी के लिए काम करने वाले पत्रकार दिलीप सैनी की उनके यार्ड में घुसकर हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी थी.

पुलिस ने अब तक इस हत्या से जुड़े पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं अन्य आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी हुई है. दिलीप सैनी मर्डर केस में अब सूबे की सियासत गर्म हो गई है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है वहीं पूर्व DGP सुलखान सिंह (IPS Sulkhan Singh) ने भी इस घटना में दुःख व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

कौन थे पत्रकार दिलीप सैनी जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई 

फतेहपुर के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के चक बिसौली निवासी 38 वर्षीय दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) एक न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार थे. पत्रकारिता के साथ ही दिलीप प्रापर्टी से जुड़ा काम भी करते थे.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

अपने गांव के पास ही उन्होंने एक यार्ड भी बना रखा था. जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर की रात को जब दिलीप भिटौरा रोड स्थित अपने यार्ड में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शाहिद, रसोइया हर्षित और अदनान के साथ थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

तभी रात करीब 12 बजे के आसपास आलोक तिवारी उसका भाई अन्नू तिवारी, विपिन पटेल, बबलू पटेल, चिक्कन, जांटी, अंकित तिवारी, सुभाष पांडेय, लेखपाल सुनील राणा सहित छः अन्य लोग यार्ड पहुंचे और जबरन गेट खुलवाकर गली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ हमला करने लगे.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बीच बचाव करने पर शाहिद के ऊपर भी हमला किया. जानकारी के मुताबिक रसोईया हर्षित को पीटते हुए एक कमरे में बंद कर दिया वहीं करीब 15 लोगों द्वारा हथियार चाकू सरिया से हमला करते देखते हुए अदनान यार्ड में छिपकर सबकुछ देखता रहा. दिलीप को चाकूओं और धारदार हथियार से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

कानपुर ले जाते समय ही उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं कानपुर के एक निजी अस्पताल में शाहिद भर्ती है. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से कानपुर जाते समय शाहिद ने पुलिस को अपना बयान भी दिया था. जानकारी के मुताबिक प्रापर्टी विवाद को लेकर ही पत्रकार दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) की हत्या की गई है. 

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

फतेहपुर (Fatehpur) में एक न्यूज़ एजेंसी के लिए काम करने वाले पत्रकार दिलीप सैनी (journalist Dilip Saini) की हत्या के बाद सूबे की सियासत गर्म होते दिखाई पड़ रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि..

"कौन जाने ये सरकार है या गुनाह में हिस्सेदार है उप्र में अतिभ्रष्ट शासन के चिराग़ के नीचे भ्रष्ट प्रशासन का अंधेरा नहीं, अंधेरगर्दी है. फ़तेहपुर में ANI के एक पत्रकार की चाकू-गोली मारकर की गयी ‘हत्या’, यूपी को भाजपा के शासनकाल में अंधेरनगरी बनाने में एक और काले अध्याय के रूप में जुड़ गयी है" 

वहीं यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह (IPS Sulkhan Singh) ने भी एक्स में पोस्ट करते हुए घटना में दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है और सरकार से शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आग्रह किया है. 

जिले के पत्रकारों में रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग 

फतेहपुर (Fatehpur) के पत्रकारों ने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शुक्रवार को पत्रकारों वकीलों ने कैंडल मार्च निकालते हुए एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) से भी वार्ता की है.

वहीं शनिवार को भी कई पत्रकार संगठन रोष व्याप्त करते हुए डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) को भी ज्ञापन सौंपते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे. इस घटना ने पत्रकारों को अंदर तक हिला दिया है. वरिष्ठ पत्रकारों ने फिर से पत्रकार सुरक्षा कानून पर बल दिया है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us