Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी दंपति के बैंक खाते से साइबर ठगी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में साइबर अपराधियों ने ग्राम विकास अधिकारी यशवीर सिंह और उनकी पत्नी अपर्णा के संयुक्त बैंक खातों को निशाना बनाया. अलग-अलग तारीखों में दोनों खातों से कुल 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए. रकम निकलने की जानकारी होने पर वीडीओ ने सदर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Fatehpur Cyber Crime: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने तेलियानी ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी और उनकी पत्नी के संयुक्त बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए. खाते से लगातार रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद दंपती के होश उड़ गए. पीड़ित वीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

तेलियानी ब्लॉक में तैनात हैं वीडीओ

सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर जेल रोड निवासी यशवीर सिंह तेलियानी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं. उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका और उनकी पत्नी अपर्णा का बैंक ऑफ बड़ौदा की जीटी रोड खेलदार शाखा में संयुक्त खाता है. यशवीर के मुताबिक, इसी खाते से अलग-अलग तारीखों में बिना उनकी जानकारी के रकम निकाल ली गई.

14, 15 और 17 अगस्त को हुई निकासी

शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को संयुक्त बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाले गए. इसके बाद 15 अगस्त को 30 हजार और 10 हजार रुपये की अलग-अलग निकासी हुई. 17 अगस्त को भी खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए. इस तरह बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त खाते से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए गए.

दूसरे बैंक खाते से भी निकले 15 हजार

साइबर अपराधियों ने दंपती के दूसरे संयुक्त बैंक खाते को भी निशाना बनाया. यशवीर सिंह और उनकी पत्नी अपर्णा का भारतीय स्टेट बैंक की बरौरा शाखा में भी संयुक्त खाता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

शिकायत के मुताबिक, इस खाते से 15 अगस्त को 15 हजार रुपये निकाल लिए गए. दोनों खातों से हुई निकासी को मिलाकर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की रकम पार हुई है.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

पुलिस ने दर्ज की FIR

बैंक खातों से बिना अनुमति रकम निकलने की जानकारी होने के बाद यशवीर सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. सदर कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि ठगी के मामले में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन और रकम निकालने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us