Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yuva Udyami Yojana UP 2025: यूपी सरकार आठवीं पास युवाओं को दे रही है 5 लाख का लोन ! बिना ब्याज उठाएं योजना का लाभ

Yuva Udyami Yojana UP 2025: यूपी सरकार आठवीं पास युवाओं को दे रही है 5 लाख का लोन ! बिना ब्याज उठाएं योजना का लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार आठवीं पास युवाओं को बिना ब्याज दे रही है पांच लाख का लोन: Image Credit Original Source

Uttar Pradesh Loan Yojana

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार सूबे के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बिना ब्याज और गारंटी के 5 लाख का लोन (UP Lone) दे रही है. इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है. आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए अग्रसर है. सरकार ने प्रदेश के बिजनेसमैन की सोच रखने वाले युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना' शुरू की है.

इस योजना (UP Loan Yojana) के तहत 5 लाख का ऋण बिना ब्याज और गारंटी के दिया जा रहा है. साथ ही इसकी योग्यता कम से कम कक्षा 8 पास रखी गई है. सरकार का उद्देश्य है कि दस साल में 10 लाख युवा इस योजना से जुड़कर एक सफल बिजनेसमैन बनकर प्रदेश की तरक्की में भागीदार बने. 

क्या है योजना कैसे मिलेगा युवाओं को लाभ (UP Lone Yojana)

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana) के तहत प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल एक लाख सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना करेगी जिसका आंकड़ा 10 सालों में 10 लाख रखा गया है.

प्रत्येक वर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. योजना के तहत 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा जिससे युवा अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकें. लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखीं गईं हैं.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

योजना में आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए. युवा कम से कम 8वीं पास हो लेकिन इंटरमीडिएट उत्तीर्ण उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी साथ ही उसके पास कोई स्किल से जुड़ा डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

योजना का नाम
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना
लांच की गई
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार
उद्देश्य
वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभार्थी
उत्तर प्रदेश के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट
पात्रता
राज्य के युवा
ऋण राशि
5 लाख रुपये तक

बताया जा रहा है कि योजना के तहत आवेदकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना के साथ ही उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक होगा.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

कहां और कैसे करें आवेदन? क्या होंगे दस्तावेज

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana) के तहत आवेदनकर्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं.

इसके लिए आप अपने जिले के उपायुक्त्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से संपर्क कर अधिक जानकारी कर सकते हैं.

ऑनलाइन करने वाले युवा आधिकारिक वेबसाइट yuvasathi.in पर जाकर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें फिर इसको पढ़ते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सबमिट करें.

इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता और स्किल प्रमाण पत्र के साथ एक फोटो होनी चाहिए. अगर आपका चयन होता है तो ऋण मिलने के बाद तुरंत आपको अपना व्यवसाय शुरू करना होगा. 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us