
Fatehpur Cyber Crime Video: फतेहपुर में मसालों के बड़े व्यवसाई कपूरे हुए ठगी का शिकार ! जानिए कैसे होती हैं ठगी
Fatehpur News In Hindi
On
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में फ्रॉड कॉल से तहलका मचा हुआ है. हर रोज बड़ी तादात में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. ताज़ा मामला चौक के मसाला किराना व्यवसाई वृंद्रावन कपूर चंद्र के राजू पुरवार का है जिनसे एक लाख चालीस हजार की ठगी हो गई. देखिए विडियो और जाने कैसे होती है ठगी
फतेहपुर में फ्रॉड कॉल से ऐसे होती है ठगी, रहें सावधान, देखें पूरा वीडियो
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में फ्रॉड कॉल से ठगी के इस पैतरे में बड़ी तादात में लोग फंस कर अपने लाखों रूपए गवां रहे हैं.
ताज़ा मामला शनिवार दोपहर 3 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक का है जहां बेहतरीन मसालों के लिए प्रसिद्ध वृंद्रावन कपूर चंद्र किराना दुकान के मालिक राजू पुरवार पुत्र स्व. त्रिलोकी नाथ पुरवार जाल साजी का शिकार हो गए.
राजू पुरवार को उनके बेटे संस्कार रस्तोगी को पुलिस की गिरफ्त में बताते हुए एक लाख चालीस हजार रूपए की ठगी कर ली गई. परिवार को इतना डराया गया की वो दहशत में आ गए.
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
