Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर सड़क हादसे में RSS के जिला कार्यवाह की मौत ! BJP सहित हिंदू संगठनों में शोक

Fatehpur News: फतेहपुर सड़क हादसे में RSS के जिला कार्यवाह की मौत ! BJP सहित हिंदू संगठनों में शोक
फतेहपुर सड़क हादसे में शिक्षक और RSS कार्यकर्ता बिंदेश्वर पांडेय की मौत (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में RSS के जिला कार्यवाह और शिक्षक बिंदेश्वर पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई. घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला कार्यवाह और शिक्षक बिंदेश्वर पांडेय की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वो अपने प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी.

घटना कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र की है. घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

पेशे से शिक्षक और RSS के सक्रिय कार्यकर्ता थे बिंदेश्वर

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के साई गांव निवासी बिंदेश्वर पांडेय रायबरेली जिले के मदनपुर प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज के पद पर तैनात थे साथ ही RSS के जिला कार्यवाह की भूमिका में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान दे रहे थे.

बताया जा रहा है कि सोमवार को बाइक से विद्यालय जा रहे थे तभी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और NHAI की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

परिवार पर दुखों का पहाड़, RSS और BJP में शोक

बिंदेश्वर पांडेय फतेहपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके परिवार में पत्नी दीपिका और दो बेटे सात वर्षीय शोभन पांडेय और चार वर्षीय गोविंद पांडेय हैं. उनकी असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

घटना की सूचना मिलते ही RSS, भाजपा और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. भाजपा नेताओं ने प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिंदेश्वर पांडेय का योगदान संगठन और समाज के लिए अविस्मरणीय रहेगा. 

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

कल्यानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है. जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है.

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us