Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जामताड़ा की तरह फतेहपुर बना साइबर क्राइम का गढ़ ! 16 लोगों पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार

फतेहपुर बना जामताड़ा की तरह साइबर ठगों का अड्डा, 16 पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला इन दिनों जामताड़ा स्टाइल साइबर क्राइम कर रहा है. पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिरों को गिरफ्तार किया जबकि 13 आरोपी अब भी फरार हैं. यह गिरोह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन के जरिए देशभर में लोगों को ठग रहा था.

Fatehpur Cyber Crime: यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा हुआ है, पुलिस ने जामताड़ा जैसे मॉडल पर चल रहे ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया. आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते थे और डिजिटल अरेस्ट कर उनसे रुपये ऐंठते थे. पुलिस ने 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है.

भगवानपुर बना साइबर ठगी का अड्डा

गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव को पुलिस ने साइबर अपराध का नया हॉटस्पॉट घोषित किया है. यह गांव महीनों से साइबर ठगों का अड्डा बना हुआ था, जहां के युवक संगठित होकर लोगों को सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फंसाते थे.

वे खुद को साइबर सेल या पुलिस अधिकारी बताकर फोन करते थे और अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी का भय दिखाते थे. इस धोखे में फंसे लोग डरकर तुरंत रुपये ट्रांसफर कर देते थे. पुलिस के अनुसार गांव में यह अवैध धंधा इतने बड़े पैमाने पर चल रहा था कि कई घरों में एक साथ इस स्क्रिप्ट पर ठगी की जा रही थी.

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर वसूली

साइबर थाना प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार गिरोह की सबसे ताकतवर चाल डिजिटल अरेस्ट थी. आरोपी पीड़ित को बताते थे कि उन पर गलत वीडियो देखने का मामला दर्ज है और किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है. इसके बाद वे पीड़ित को फोन पर ही घंटों 'अरेस्ट मोड' में रखते, ताकि वह किसी और से बात न कर सके.

Read More: Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से 4 युवकों की मौत, दो को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप

इसी बीच उन्हें क्यूआर कोड और यूपीआई लिंक या मोबाइल नंबर भेज कर रकम ट्रांसफर कराई जाती थी. मानसिक दबाव इतना ज्यादा बनाया जाता था कि लोग बिना सोचे-समझे पैसे भेज देते थे. पुलिस का कहना है कि हर कॉल एक तय स्क्रिप्ट और प्लान के तहत की जाती थी.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

राधानगर, गाजीपुर और थरियांव क्षेत्र के आरोपी शामिल

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों त्रिभुवन सिंह उर्फ रामसनेही, जितेंद्र सिंह और मीरपुर के राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल, कई सिम कार्ड और नकदी बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि रैकेट कुल 16 लोगों का है, जिनमें 13 आरोपी अभी फरार हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई

फरार आरोपियों में रिंकू सिंह, देवनारायण सिंह, अनुज सिंह, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह, शिवम सिंह, दीपक सिंह, अखिलेश उर्फ भूरा, सोनू, सुग्गा, शानू, तथा कानपुर देहात के फत्तेपुर रनिया के शिवम और जितेंद्र सिंह शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है.

फतेहपुर से दिल्ली-बिहार तक फैला नेटवर्क

एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह गिरोह केवल यूपी ही नहीं, बल्कि दिल्ली, बिहार, झारखंड तक फैला हुआ था. आरोपी रैंडम मोबाइल नंबरों पर कॉल कर लोगों को जाल में फंसाते थे. कई पीड़ित शर्म या डर की वजह से शिकायत भी नहीं कर पाए. पुलिस ने पूछताछ में शामिल एक आरोपी से ठगी का डेमो वीडियो बनवाया, जिसे सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके बाद कई और पीड़ित सामने आए हैं. अधिकारियों के अनुसार गिरोह के और भी लिंक सामने आ सकते हैं.

आरोपी जेल भेजे गए, जांच जारी

गिरफ्तार तीनों ठगों को आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस अब सभी आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजैक्शन्स और संभावित लिंक की जांच कर रही है.

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह रैकेट और भी बड़ा हो सकता है और लंबे समय से कई राज्यों में सक्रिय रहा है. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें जारी हैं और पुलिस ने साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी भी बढ़ा दी है.

25 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: जामताड़ा की तरह फतेहपुर बना साइबर क्राइम का गढ़ ! 16 लोगों पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार

Fatehpur Cyber Crime: यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा हुआ है, पुलिस ने जामताड़ा जैसे मॉडल पर चल रहे ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया. आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते थे और डिजिटल अरेस्ट कर उनसे रुपये ऐंठते थे. पुलिस ने 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है.

भगवानपुर बना साइबर ठगी का अड्डा

गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव को पुलिस ने साइबर अपराध का नया हॉटस्पॉट घोषित किया है. यह गांव महीनों से साइबर ठगों का अड्डा बना हुआ था, जहां के युवक संगठित होकर लोगों को सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फंसाते थे.

वे खुद को साइबर सेल या पुलिस अधिकारी बताकर फोन करते थे और अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी का भय दिखाते थे. इस धोखे में फंसे लोग डरकर तुरंत रुपये ट्रांसफर कर देते थे. पुलिस के अनुसार गांव में यह अवैध धंधा इतने बड़े पैमाने पर चल रहा था कि कई घरों में एक साथ इस स्क्रिप्ट पर ठगी की जा रही थी.

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर वसूली

साइबर थाना प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार गिरोह की सबसे ताकतवर चाल डिजिटल अरेस्ट थी. आरोपी पीड़ित को बताते थे कि उन पर गलत वीडियो देखने का मामला दर्ज है और किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है. इसके बाद वे पीड़ित को फोन पर ही घंटों 'अरेस्ट मोड' में रखते, ताकि वह किसी और से बात न कर सके.

इसी बीच उन्हें क्यूआर कोड और यूपीआई लिंक या मोबाइल नंबर भेज कर रकम ट्रांसफर कराई जाती थी. मानसिक दबाव इतना ज्यादा बनाया जाता था कि लोग बिना सोचे-समझे पैसे भेज देते थे. पुलिस का कहना है कि हर कॉल एक तय स्क्रिप्ट और प्लान के तहत की जाती थी.

राधानगर, गाजीपुर और थरियांव क्षेत्र के आरोपी शामिल

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों त्रिभुवन सिंह उर्फ रामसनेही, जितेंद्र सिंह और मीरपुर के राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल, कई सिम कार्ड और नकदी बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि रैकेट कुल 16 लोगों का है, जिनमें 13 आरोपी अभी फरार हैं.

फरार आरोपियों में रिंकू सिंह, देवनारायण सिंह, अनुज सिंह, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह, शिवम सिंह, दीपक सिंह, अखिलेश उर्फ भूरा, सोनू, सुग्गा, शानू, तथा कानपुर देहात के फत्तेपुर रनिया के शिवम और जितेंद्र सिंह शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है.

फतेहपुर से दिल्ली-बिहार तक फैला नेटवर्क

एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह गिरोह केवल यूपी ही नहीं, बल्कि दिल्ली, बिहार, झारखंड तक फैला हुआ था. आरोपी रैंडम मोबाइल नंबरों पर कॉल कर लोगों को जाल में फंसाते थे. कई पीड़ित शर्म या डर की वजह से शिकायत भी नहीं कर पाए. पुलिस ने पूछताछ में शामिल एक आरोपी से ठगी का डेमो वीडियो बनवाया, जिसे सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके बाद कई और पीड़ित सामने आए हैं. अधिकारियों के अनुसार गिरोह के और भी लिंक सामने आ सकते हैं.

आरोपी जेल भेजे गए, जांच जारी

गिरफ्तार तीनों ठगों को आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस अब सभी आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजैक्शन्स और संभावित लिंक की जांच कर रही है.

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह रैकेट और भी बड़ा हो सकता है और लंबे समय से कई राज्यों में सक्रिय रहा है. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें जारी हैं और पुलिस ने साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी भी बढ़ा दी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
15 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुछ जातकों को करियर और...
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

Follow Us