Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में गैंगस्टर मोइन पर बड़ी कार्रवाई ! करोड़ों की संपत्ति जब्त, भारी पुलिस बल के साथ की गई मुनादी 

फतेहपुर में गैंगस्टर मोइन की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करते प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गैंगस्टर मोइन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर ली है. सनगांव निवासी मोइन पर सदर और थरियांव थाने में 11 मुकदमें दर्ज हैं.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फतेहपुर प्रशासन ने गैंगस्टर मोहम्मद मोइन खान (Moin Khan Gangster) पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और प्रशासन ने 3.05 करोड़ (तीन करोड़ चार लाख बावन हजार पांच सौ) की संपत्ति जब्त करते हुए 6 प्लॉटों को कुर्क कर लिया है. सनगांव निवासी मोइन जिले का शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, जबरन वसूली और अवैध कब्जे जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं 

गांव में गूंजा प्रशासन का फरमान, संपत्ति कुर्क

शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली और थरियांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम प्रशासनिक अफसरों के साथ सनगांव पहुंची. बताया जा रहा है कि ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और ग्रामीणों को बताया गया कि मोइन खान की अवैध संपत्ति को जब्त किया जा रहा है. देखते ही देखते प्रशासन ने करीब 6.5 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और सरकारी ताले जड़ते हुए बैनर लगा दिया.

परिवार की संपत्तियां भी आईं प्रशासन के निशाने पर

जांच में खुलासा हुआ कि मोइन खान ने अपने अपराध के पैसे से अपने भाई मोहसिन खान और मां हकीमुन के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी थीं. जिला प्रशासन ने इन 6 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मोइन खान ने अपराध के जरिए करोड़ों की अवैध कमाई की थी और अब प्रशासन उसकी बाकी संपत्तियों की भी जांच कर रहा है. 

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि अपराध के जरिए बनाई गई कोई भी संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी. प्रशासन लगातार अपराधियों की अवैध संपत्तियों की लिस्ट तैयार कर रहा है और आगे भी इस तरह की कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी. 

Read More: Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

माफियाओं में हड़कंप, पुलिस की सख्ती से बढ़ी दहशत

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधी और माफिया सकते में हैं. मोइन खान की करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद यह साफ हो गया है कि अब अपराध के दम पर बनाई गई दौलत टिकने वाली नहीं है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य अपराधियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक नवविवाहित दंपत्ति ने लगाई फांसी ! पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

07 Mar 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में गैंगस्टर मोइन पर बड़ी कार्रवाई ! करोड़ों की संपत्ति जब्त, भारी पुलिस बल के साथ की गई मुनादी 

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फतेहपुर प्रशासन ने गैंगस्टर मोहम्मद मोइन खान (Moin Khan Gangster) पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और प्रशासन ने 3.05 करोड़ (तीन करोड़ चार लाख बावन हजार पांच सौ) की संपत्ति जब्त करते हुए 6 प्लॉटों को कुर्क कर लिया है. सनगांव निवासी मोइन जिले का शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, जबरन वसूली और अवैध कब्जे जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं 

गांव में गूंजा प्रशासन का फरमान, संपत्ति कुर्क

शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली और थरियांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम प्रशासनिक अफसरों के साथ सनगांव पहुंची. बताया जा रहा है कि ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और ग्रामीणों को बताया गया कि मोइन खान की अवैध संपत्ति को जब्त किया जा रहा है. देखते ही देखते प्रशासन ने करीब 6.5 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और सरकारी ताले जड़ते हुए बैनर लगा दिया.

परिवार की संपत्तियां भी आईं प्रशासन के निशाने पर

जांच में खुलासा हुआ कि मोइन खान ने अपने अपराध के पैसे से अपने भाई मोहसिन खान और मां हकीमुन के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी थीं. जिला प्रशासन ने इन 6 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मोइन खान ने अपराध के जरिए करोड़ों की अवैध कमाई की थी और अब प्रशासन उसकी बाकी संपत्तियों की भी जांच कर रहा है. 

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि अपराध के जरिए बनाई गई कोई भी संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी. प्रशासन लगातार अपराधियों की अवैध संपत्तियों की लिस्ट तैयार कर रहा है और आगे भी इस तरह की कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी. 

माफियाओं में हड़कंप, पुलिस की सख्ती से बढ़ी दहशत

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधी और माफिया सकते में हैं. मोइन खान की करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद यह साफ हो गया है कि अब अपराध के दम पर बनाई गई दौलत टिकने वाली नहीं है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य अपराधियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. 

Latest News

आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
15 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. कर्क, सिंह और मकर राशि...
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Follow Us