Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में चलती ट्रेन से कूद गए पति-पत्नी ! एक गलत फैसले से मासूम हुए अनाथ 

Fatehpur News: फतेहपुर में चलती ट्रेन से कूद गए पति-पत्नी ! एक गलत फैसले से मासूम हुए अनाथ 
फतेहपुर में ट्रेन से कूदे दंपति जगदीश और ज्योति (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक दंपति अचानक चलती ट्रेन से कूद पड़े और अपनी जान दे दी. घटना सादीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास की है. सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति-पत्नी के बीच सफर के दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई. गुस्से में आकर दोनों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी.

वहीं दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया और उनके दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए. सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. 

ससुराल से लौट रहा था जगदीश, अचानक हुई घटना 

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के काशीपुर मजरे रायपुर भसरौल गांव निवासी जगदीश दुबे (50) खेती-किसानी करता था. करीब 22 साल पहले उसकी शादी इटावा निवासी ज्योति देवी (45) से हुई थी. बताया जा रहा है कि बीते रविवार को जगदीश पत्नी के साथ ससुराल गया था और गुरुवार तड़के ट्रेन से घर लौट रहा था.

रास्ते में किसी बात को लेकर ट्रेन में ही दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फतेहपुर स्टेशन से महज कुछ मीटर पहले सादीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन से कूदने का खौफनाक फैसला ले लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

चलती ट्रेन से छलांग लगाई, दूसरी ट्रेन ने कुचला

ट्रेन से कूदते ही दोनों सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे. इसी दौरान दूसरी रेलवे लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना इतनी दर्दनाक थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. हालांकि कुछ जगह क्रॉसिंग पार करने की भी बात कही जा रही हैं.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

बच्चे हुए अनाथ, परिवार में मचा कोहराम

मृतक दंपति के दो बेटे यश दुबे (15) और भानु दुबे (10) इस हादसे के बाद बेसहारा हो गए हैं. माता-पिता को खोने के गम में दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने में जुटी है. 

गुस्से और आवेश में लिए फैसले होते हैं घातक

जिले की यह घटना एक बड़ा सबक है कि गुस्से और आवेश में लिए गए फैसले कई जिंदगियों को बर्बाद कर सकते हैं. दंपति की आत्महत्या ने न सिर्फ उनके परिवार को उजाड़ दिया बल्कि उनके मासूम बच्चों को जिंदगीभर के लिए दर्द दे दिया. हर रिश्ते में विवाद होते हैं, लेकिन समस्याओं का हल संवाद और समझदारी से ही निकल सकता है. 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us