Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में नाबालिग हिंदू लड़की को ऐसे भगा ले गया था शहजादे ! पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा 

Fatehpur News: फतेहपुर में नाबालिग हिंदू लड़की को ऐसे भगा ले गया था शहजादे ! पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा 
फतेहपुर में थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी की गिरफ्त में आरोपी शहजादे: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक नाबालिग हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर एक धर्मविशेष का युवक भगा ले गया था. मामला सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीते शुक्रवार की रात एक 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था. मामला सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. बेटी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहजादे (21) पुत्र आशिक अली की तलाश शुरू कर दी थी. बुधवार सुबह जाल बिछाकर पतरिया मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

रातों-रात गायब हुई बेटी, खोजते रहे परिजन

परिजनों के अनुसार, 28 मार्च की रात नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई. जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने गांव और आसपास तलाश शुरू की. लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया.

पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया था कि शहजादे उर्फ बड़का उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. उसके इस षड्यंत्र में उसका परिवार भी शामिल है. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 87, 137(2), 61(2), 65(1), 351(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही. जांच के दौरान सुराग मिला कि वह अपने ही इलाके में छिपा हुआ है. बुधवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर उसे पतरिया मोड़ से साढ़े 9 बजे गिरफ्तार कर लिया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

परिजनों की आंखों में आंसू, पुलिस से बड़ी कार्रवाई की मांग

आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पीड़िता के परिजनों की आंखों में आंसू आ गए. वे लगातार अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us