Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: 35 की उम्र, 18 मामले ! पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया फतेहपुर का लल्लू सोनकर

Fatehpur News: 35 की उम्र, 18 मामले ! पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया फतेहपुर का लल्लू सोनकर
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में लल्लू सोनकर: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) का रहने वाला शातिर अपराधी लल्लू सोनकर (Lallu Sonkar) पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया. अंतर्जनपदीय शातिर के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर का कुख्यात अपराधी लल्लू सोनकर (35) आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. 18 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित यह बदमाश शनिवार रात औंग थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लूट, चोरी, हथियार तस्करी और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामलों में संलिप्त इस अपराधी का खौफ कई जिलों में फैला हुआ था.

कैसे बनी गिरफ्तारी की रणनीति?

शनिवार रात प्रभारी इंटेलिजेंस विंग अरुण चतुर्वेदी और औंग थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बड़ाहार तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा.

तेजी से भागते समय उसकी बाइक फिसल गई, लेकिन गिरते ही उसने पुलिस पर गोली चला दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें लल्लू सोनकर घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

कैसे बना अपराध की दुनिया का बड़ा नाम?

फतेहपुर के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर का रहने वाला लल्लू सोनकर महज 35 साल की उम्र में एक कुख्यात अपराधी बन चुका है. छोटी चोरी से शुरुआत करने वाला यह बदमाश धीरे-धीरे हथियार तस्करी, ड्रग्स सप्लाई, लूट और धोखाधड़ी में शामिल हो गया. पुलिस के मुताबिक, वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था और अपराध से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपनी गैंग को मजबूत करने में करता था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

लल्लू सोनकर के खिलाफ दर्ज हैं 18 मामले 

एएसपी विजय शंकर मिश्रा के अनुसार, लल्लू सोनकर पर 18 संगीन मामले दर्ज हैं जिसमें फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली जनपद हैं..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

  • लूट और डकैती: कई जिलों में वारदातें
  • आर्म्स एक्ट: अवैध हथियारों की तस्करी
  • एनडीपीएस एक्ट: मादक पदार्थों की तस्करी
  • धोखाधड़ी और जालसाजी: फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी
  • विस्फोटक पदार्थ अधिनियम: अवैध विस्फोटक रखने का मामला
फतेहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

लल्लू सोनकर की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि उसके अपराधी नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसकी गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं और उनका नेटवर्क किन जिलों तक फैला हुआ है. 

अपराध की दुनिया से जेल तक का सफर
  • 2007 – पहला मामला दर्ज, झगड़ा और मारपीट
  • 2016 – संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट शुरू
  • 2019-2023 – हथियार और ड्रग्स तस्करी में सक्रिय
  • 2025 – पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
क्या अब खत्म होगा लल्लू सोनकर का अपराध साम्राज्य?

फतेहपुर और आसपास के जिलों में आतंक मचाने वाला लल्लू सोनकर अब सलाखों के पीछे है. पुलिस उसकी पूरी अपराध कुंडली खंगाल रही है और उसके गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है. पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से अपराध पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी. 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us