Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर होटल मैनेजर हत्या कांड में सजा: पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, छह साल बाद आया बड़ा फैसला

फतेहपुर में 6 साल बाद आजीवन काराकास की सजा (बाएं आरोपी निशा दाएं आरोपी विकास) फाइल फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर जिले के चर्चित होटल मैनेजर हत्या कांड में छह साल बाद अदालत का फैसला आया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मैनेजर की पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था जिसमें पत्नी और प्रेमी ने मिलकर साजिश रचकर हत्या की थी.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में छह साल पुराने चर्चित होटल मैनेजर हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह ने बताया कि अदालत ने मृतक जितेंद्र सिंह की पत्नी निशा और उसके प्रेमी व होटल के असिस्टेंट मैनेजर विकास सिंह यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

हत्या की रात बनी खौफनाक साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के वर्मा चौराहा स्थित महेंद्रा कॉन्टीनेंटल होटल के मैनेजर जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू की 30 अप्रैल और 1 मई 2019 की दरमियानी रात निर्मम हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि जितेंद्र की पत्नी निशा और होटल के असिस्टेंट मैनेजर विकास सिंह यादव उर्फ गोविंद के बीच अवैध संबंध थे. दोनों की नजदीकियां धीरे-धीरे गहरी हुईं और जब जितेंद्र इनके बीच बाधा बनने लगा तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा.

हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश

शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना वाली रात निशा ने योजनाबद्ध तरीके से विकास को घर में बुलाकर छिपा दिया था. जब जितेंद्र खाना खाने के बाद कमरे में सो गया तो रात करीब एक बजे दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया और फिर शक न हो इसके लिए चाकू से वार भी कर डाला. इसके बाद निशा ने विकास को अपने गहने दे दिए ताकि पुलिस को लगे कि यह हत्या लूट के इरादे से हुई है. लेकिन विकास पुलिस की गिरफ्त में आने पर सच उगल बैठा और पूरे षड्यंत्र से पर्दा उठ गया.

साजिश की गवाही बने घर के हालात

होटल मालिक और बहुआ ब्लॉक की पूर्व प्रमुख फूलमती के पति महेंद्र यादव ने जितेंद्र को अपने पास रखकर होटल की जिम्मेदारी सौंपी थी. महेंद्र के कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह अप्रत्यक्ष रूप से जितेंद्र को गोद लेकर साथ रखते थे. महेंद्र के आवास में नीचे किराएदार रहते थे जबकि दूसरी मंजिल पर जितेंद्र अपनी पत्नी निशा के साथ रहता था. इसी बीच विकास का घर आना-जाना बढ़ा और यही नजदीकियां हत्या की वजह बन गईं.

Read More: Fatehpur News: सरकंडी में जांच के दौरान बवाल ! प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं में चलीं लाठियां, जान बचाकर भागी टीम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मूल रूप से बहुआ ब्लॉक के पहाड़पुर निवासी महेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. बड़े भाई मान सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र, जितेंद्र और शैलेष के साथ अलग रहते थे. धर्मेंद्र की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी. बाद में जितेंद्र की भी हत्या हो गई. एक ही परिवार पर इस तरह दोहरी मार ने सबको बिखेर कर रख दिया. महेंद्र यादव की पत्नी फूलमती 2015 से 2021 तक बहुआ ब्लॉक प्रमुख रहीं, लेकिन आज उनका अपना परिवार टूट कर रह गया है.

Read More: Fatehpur School News: भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते बदला स्कूलों का समय, डीएम के आदेश लागू

अदालत से मिला इंसाफ, लेकिन जख्म हरे

फास्ट ट्रैक कोर्ट में छह साल तक चली सुनवाई के बाद अब जाकर फैसला आया है. अदालत ने निशा और विकास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. यह फैसला परिवार के लिए न्याय का क्षण जरूर है, लेकिन जितेंद्र की मौत ने जो घाव दिए हैं, वह शायद कभी नहीं भर पाएंगे.

Read More: Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

24 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर होटल मैनेजर हत्या कांड में सजा: पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, छह साल बाद आया बड़ा फैसला

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में छह साल पुराने चर्चित होटल मैनेजर हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह ने बताया कि अदालत ने मृतक जितेंद्र सिंह की पत्नी निशा और उसके प्रेमी व होटल के असिस्टेंट मैनेजर विकास सिंह यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

हत्या की रात बनी खौफनाक साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के वर्मा चौराहा स्थित महेंद्रा कॉन्टीनेंटल होटल के मैनेजर जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू की 30 अप्रैल और 1 मई 2019 की दरमियानी रात निर्मम हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि जितेंद्र की पत्नी निशा और होटल के असिस्टेंट मैनेजर विकास सिंह यादव उर्फ गोविंद के बीच अवैध संबंध थे. दोनों की नजदीकियां धीरे-धीरे गहरी हुईं और जब जितेंद्र इनके बीच बाधा बनने लगा तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा.

हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश

शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना वाली रात निशा ने योजनाबद्ध तरीके से विकास को घर में बुलाकर छिपा दिया था. जब जितेंद्र खाना खाने के बाद कमरे में सो गया तो रात करीब एक बजे दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया और फिर शक न हो इसके लिए चाकू से वार भी कर डाला. इसके बाद निशा ने विकास को अपने गहने दे दिए ताकि पुलिस को लगे कि यह हत्या लूट के इरादे से हुई है. लेकिन विकास पुलिस की गिरफ्त में आने पर सच उगल बैठा और पूरे षड्यंत्र से पर्दा उठ गया.

साजिश की गवाही बने घर के हालात

होटल मालिक और बहुआ ब्लॉक की पूर्व प्रमुख फूलमती के पति महेंद्र यादव ने जितेंद्र को अपने पास रखकर होटल की जिम्मेदारी सौंपी थी. महेंद्र के कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह अप्रत्यक्ष रूप से जितेंद्र को गोद लेकर साथ रखते थे. महेंद्र के आवास में नीचे किराएदार रहते थे जबकि दूसरी मंजिल पर जितेंद्र अपनी पत्नी निशा के साथ रहता था. इसी बीच विकास का घर आना-जाना बढ़ा और यही नजदीकियां हत्या की वजह बन गईं.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मूल रूप से बहुआ ब्लॉक के पहाड़पुर निवासी महेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. बड़े भाई मान सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र, जितेंद्र और शैलेष के साथ अलग रहते थे. धर्मेंद्र की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी. बाद में जितेंद्र की भी हत्या हो गई. एक ही परिवार पर इस तरह दोहरी मार ने सबको बिखेर कर रख दिया. महेंद्र यादव की पत्नी फूलमती 2015 से 2021 तक बहुआ ब्लॉक प्रमुख रहीं, लेकिन आज उनका अपना परिवार टूट कर रह गया है.

अदालत से मिला इंसाफ, लेकिन जख्म हरे

फास्ट ट्रैक कोर्ट में छह साल तक चली सुनवाई के बाद अब जाकर फैसला आया है. अदालत ने निशा और विकास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. यह फैसला परिवार के लिए न्याय का क्षण जरूर है, लेकिन जितेंद्र की मौत ने जो घाव दिए हैं, वह शायद कभी नहीं भर पाएंगे.

Latest News

यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

Follow Us