Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सपा नेता व ब्लाक प्रमुख के भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या..इलाक़े में तनाव.!

फतेहपुर:सपा नेता व ब्लाक प्रमुख के भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या..इलाक़े में तनाव.!
प्रतीकात्मक फोटो

सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहे स्थित एक मकान के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावर ने सपा नेता के भतीजे की हत्या कर दी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..!

फतेहपुर: आज तड़के सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहे स्थित एक मकान के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावर ने सपा नेता के भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।हत्या के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहे गढ़ीवा के पास स्थित एक मकान में सपा नेता व बहुआ ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव का भतीजा जितेंद्र यादव उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ रहता है।आज सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो घर वालों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो अवाक रह गए जितेंद्र अपने कमरे के अंदर खून से लथपथ मृत अवस्था मे पाया गया।घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक जितेंद्र उर्फ कल्लू यादव के भाई कपिल यादव ने बताया कि घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर क़रीब रात के 2 बजे के आसपास घुसते हुए कैप्चर हुआ है और क़रीब एक घण्टे बाद घर से बाहर निकलते हुए दोबारा उसी सीसीटीवी में कैद हुआ है।

पुलिस सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की तलाश में जुट गई है।...

आपको बता दे कि मृतक जितेन्द्र के चाचा सपा नेता महेंद्र यादव बहुआ ब्लाक प्रमुख हैं साथ ही वर्मा तिराहे स्थिति महेंद्रा कांटिनेंटल के चेयरमैन है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us