Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर में व्यापार मंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. संगठन ने जिले की सभी विधानसभाओं में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने, जीएसटी पंजीकरण को बढ़ावा देने और उद्योग विभाग के सहयोग से शिविर लगाने का निर्णय लिया. साथ ही अफसरों की बैठकों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कार्रवाई कराने की चेतावनी भी दी गई.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार, व्यापारियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, जीएसटी जागरूकता अभियान चलाने और प्रशासनिक बैठकों की पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कई अहम निर्णय भी लिए.

सभी विधानसभाओं में होंगे व्यापारी सम्मेलन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद गुप्ता ने कहा कि जल्द ही फतेहपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इन सम्मेलनों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करा सकता है.

उद्योग विभाग के साथ लगाए जाएंगे शिविर

विनोद गुप्ता ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में व्यापारियों और उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे नए उद्योगों को बढ़ावा मिल सके और स्वरोजगार के अवसर बढ़ें.

अफसरों की बैठकों में बाहरी हस्तक्षेप पर सख्त रुख

सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने कहा कि यदि किसी प्रशासनिक बैठक में ऐसा व्यक्ति शामिल होता है, जिसका सर्राफा या स्वर्णकारी व्यवसाय से कोई संबंध नहीं है तथा उसके पास संबंधित फर्म का जीएसटी और आयकर रिटर्न भी नहीं है, फिर भी वह व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ शीर्ष अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि व्यापारियों का प्रतिनिधित्व केवल वास्तविक और अधिकृत व्यापारी ही करें.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

जीएसटी पंजीकरण के लिए चलाया जाएगा अभियान

जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही तहसील स्तर पर जीएसटी विभाग के सहयोग से विशेष कैंप आयोजित कराने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि व्यापारियों को पंजीकरण और कर संबंधी प्रक्रियाओं में सुविधा मिल सके. बैठक में संजय गुप्ता, राधेश्याम हयारण, धर्मेंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र शरण, मो. आसिफ, संजय जौहरी, विकास गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, दीपू सिंह, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने व्यापारियों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us