Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में जारी है स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में औचक छापेमारी की. जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पतालों और क्लीनिकों को सीज कर दिया गया, जबकि एक क्लीनिक को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान और तेज कर दिया है. रविवार को एसीएमओ डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन मिलने पर दो अस्पतालों और क्लीनिकों को सीज कर दिया गया, जबकि एक क्लीनिक को नोटिस जारी किया गया है.

भादर में निजी क्लीनिक पर हुई पहली कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले भादर स्थित एक निजी क्लीनिक का निरीक्षण किया. जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख, पंजीकरण संबंधी दस्तावेज और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों का पालन नहीं पाया गया. गंभीर अनियमितताएं मिलने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सीज कर दिया.

प्रेमनगर के शिवम पाली क्लिनिक को भी किया गया सीज

इसके बाद टीम प्रेमनगर कस्बे पहुंची, जहां शिवम पाली क्लिनिक का निरीक्षण किया गया. जांच में यहां भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिला. आवश्यक दस्तावेजों और व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सीज करने की कार्रवाई की.

राधे फार्मा क्लीनिक को जारी किया गया नोटिस

निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रेमनगर स्थित राधे फार्मा क्लीनिक की भी जांच की. यहां अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं में कुछ कमियां मिलीं. विभाग ने तत्काल सीज की कार्रवाई करने के बजाय क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं. तय समय में सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

इस बार पूरी कार्रवाई रखी गई गोपनीय

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले प्रस्तावित छापेमारी की जानकारी पहले ही अस्पताल संचालकों तक पहुंच जाती थी, जिससे कार्रवाई प्रभावित होती थी. इस बार पूरे अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया. बिना किसी पूर्व सूचना के टीम ने निरीक्षण किया, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सकी और प्रभावी कार्रवाई संभव हुई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

अवैध अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रेमनगर, भादर और आसपास के क्षेत्रों में बिना मानक और बिना अनुमति संचालित अस्पतालों एवं क्लीनिकों के संचालकों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us