Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
फतेहपुर में दामाद ने 5 ससुरालीजनों पर किया जानलेवा हमला, जीजा पवन की पीट-पीट कर हत्या, मौके पर पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने बड़े साले को बहाने से साथ ले जाकर गायब कर दिया. इसके बाद देर रात घर में सो रहे छोटे साले, उसके भतीजों समेत पांच लोगों पर बांके से जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है. पुलिस जांच में जुटी.

Fatehpur Murder News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार की रात रिश्तों को झकझोर देने वाली खूनी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. आरोप है कि अपनी पत्नी के मायके पक्ष से नाराज एक दामाद पहले अपने बड़े साले को बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने घर से साथ ले गया और फिर रात में अकेले लौटकर ससुराल के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात के बाद मची चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल आरोपी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

2016 में हुई थी शादी, तीन-चार साल से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव निवासी महावीर की बेटी की शादी वर्ष 2016 में आशापुर गांव निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा (50) के साथ हुई थी.

शादी के बाद शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन पिछले करीब तीन-चार वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद बढ़ने के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी.

बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला गुजरात के सूरत भी चली गई थी, जहां वह मायके पक्ष के एक रिश्तेदार के साथ रह रही थी. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया इसी बात को लेकर पवन कुमार के मन में नाराजगी और रंजिश थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

बड़े साले को लड़की दिखाने के बहाने साथ ले गया

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे पवन कुमार अपनी ससुराल पहुंचा. यहां उसने अपने बड़े साले 50 वर्षीय राजू विश्वकर्मा को उसके बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने का बहाना बनाया. आरोप है कि पवन राजू को अपने साथ लेकर चला गया. इसके बाद रात करीब आठ बजे वह अकेले ही वापस ससुराल पहुंच गया.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

परिजनों ने जब राजू के बारे में पूछा तो पवन ने कथित तौर पर गोलमोल जवाब दिया. उसने कहा कि राजू रास्ते में कहीं रुक गए हैं और जल्द ही घर आ जाएंगे. देर रात तक राजू के वापस न आने से परिजनों की चिंता बढ़ने लगी.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

रात डेढ़ बजे बांका लेकर पांच लोगों पर किया हमला

रात में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए. पवन भी घर के बरामदे में चारपाई पर सो गया. जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे पवन बांका लेकर चुपचाप उठा और घर के अंदर सो रहे राजू के बेटों पर हमला कर दिया.

हमले में 25 वर्षीय राजकरन, 22 वर्षीय प्रदीप और 20 वर्षीय गोरे गंभीर रूप से घायल हो गए. धारदार हथियार के हमले से तीनों लहूलुहान हो गए और घर में चीख-पुकार मच गई.

बचाने पहुंचे छोटे साले और उसकी पत्नी पर भी हमला

घटना के दौरान शोर सुनकर पास में रहने वाला पवन का छोटा साला 40 वर्षीय राजेश और उसकी 35 वर्षीय पत्नी बुद्धा भी मौके पर पहुंच गए. पवन ने उन दोनों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया.

रात के सन्नाटे में अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई. घायलों की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, हुई मौत

पांच लोगों पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पवन को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई. मारपीट में पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिस बल के साथ पहुंचे

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और क्षेत्राधिकारी बिंदकी भी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई.

पुलिस ने मृतक पवन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए फतेहपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

डॉक्टरों ने चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया. सभी का इलाज कानपुर के हैलेट अस्पताल में चल रहा है.

लापता बड़े साले राजू की तलाश में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज मामले में सबसे बड़ा सवाल बड़े साले राजू विश्वकर्मा के लापता होने को लेकर बना हुआ है. राजू को शाम के समय पवन अपने साथ लेकर गया था, लेकिन वह अब तक घर वापस नहीं लौटा.

पुलिस अब राजू की तलाश में जुट गई है. उसके मोबाइल फोन की गतिविधियों की जांच के लिए सीडीआर खंगाली जा रही है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है.

पत्नी से जुड़ी रंजिश को माना जा रहा हमले का कारण

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक पवन कुमार को अपनी पत्नी का मायके पक्ष के एक रिश्तेदार के साथ रहना नागवार गुजर रहा था. इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश थी और आशंका है कि इसी कारण उसने अपने ससुराल पहुंचकर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया.

एसपी ने बताया कि घटना में घायल लोगों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं, लापता राजू की तलाश के लिए सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us