Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
फतेहपुर में आज रोजगार मेला, जानिए क्या है योग्यता (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के राजकीय आईटीआई परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें 10 कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, कौशल विकास मिशन और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद रोजगार का अवसर मिलेगा. 15 जुलाई को कौशल प्रदर्शनी भी आयोजित होगी.

Rojgar Mela In Fatehpur: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर फतेहपुर के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से राजकीय आईटीआई परिसर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. इसके साथ ही अगले दिन कौशल प्रदर्शनी भी आयोजित होगी.

फतेहपुर में आज लगेगा रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार 14 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन का उद्देश्य जिले के प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना और उनके कौशल को बेहतर अवसरों से जोड़ना है.

10 कंपनियां करेंगी भर्ती

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में 10 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी. कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन करेंगे.

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई उत्तीर्ण, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना से प्रशिक्षित तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चयनित किया जाएगा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

15 जुलाई को होगी कौशल प्रदर्शनी

रोजगार मेले के अगले दिन 15 जुलाई को राजकीय आईटीआई परिसर में कौशल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. इसमें विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार मॉडल, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास कार्यक्रमों की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित रोजगार और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रधानाचार्य ने दी जानकारी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक राजकुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले और कौशल प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत किया जा रहा है. उन्होंने जिले के सभी पात्र एवं प्रशिक्षित युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us