Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur: फतेहपुर में मतगणना की गड़बड़ी के लिए तैयार रखें लाठी डंडा ! सोशल मीडिया में सपा प्रत्याशी के नाम से वायरल हुई पोस्ट

Fatehpur: फतेहपुर में मतगणना की गड़बड़ी के लिए तैयार रखें लाठी डंडा ! सोशल मीडिया में सपा प्रत्याशी के नाम से वायरल हुई पोस्ट
फतेहपुर में सपा प्रत्याशी के नाम से वायरल हुई पोस्ट : Image प्रतीकात्मक Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मतगणना के ठीक एक दिन पहले सपा प्रत्याशी Naresh Uttam Patel के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है जिसमें लाठी डंडे से तैयार रहने की बात कही जा रही है. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) की मतगणना से ठीक एक दिन पहले फेसबुक में सपा प्रत्याशी Naresh Uttam Patel के नाम से एक पोस्ट की गई. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.

भाजपा प्रत्याशी Sadhvi Niranjan Jyoti ने इसे सपा की बौखलाहट बताया है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक नाम जद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है. 

क्या है नरेश उत्तम के नाम से जारी वायरल पोस्ट में 

लोकसभा चुनाव के लिए पूरे भारत में 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. फतेहपुर में एक दिन पहले यानी सोमवार को सोमवार को फेसबुक में सपा प्रत्याशी Naresh Uttam Patel के नाम से एक पोस्ट की जाती है जिसमें कहा गया है कि..

 "प्रिय आत्मीय कार्यकर्ताओं एक दिन और आप EVM का ख्याल रख लीजिए 5 साल मैं आपका ख्याल रखूंगा, आपको सजग, सावधान, निडर, निर्भीक होकर अंतिम समय तक ईवीएम पर नजर बनाए रखना है, बीजेपी किसी भी गफलत को अंजाम देने का मसूबा बनाए है लेकिन उसके किसी भी मसूबे को पूरा नही होने देना है, किसी भी धोखाधड़ी से निपटने के लिए लाठी डंडा भी तैयार रखे धन्यवाद आपका - नरेश उत्तम पटेल
प्रत्याशी - 49 लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर"

पोस्ट करने के बाद से ही सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी. लोग लगातार इसमें कमेंट करने लगे. पुलिस महकमे में इस पोस्ट को लेकर हड़कंप मच गया. आनन फानन में साइबर सेल ने इसका पता लगाया. एसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी से जब इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में इनकार किया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

fatehpur_viral_post_naresh_uttam_yugantar_pravah
Fatehpur Viral Post : Image Credit FB

साथ ही उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को हलफनामा देते हुए कहा कि फेसबुक पर उनके द्वारा कोई आईडी नहीं बनाई गई है न ही कोई पोस्ट की गई है उनके नाम और फोटो से जारी पोस्ट भ्रामक है. विजय शंकर मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले पीयूष तिवारी और एक अन्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

साध्वी ने कहा एक्जिट पोल से विपक्ष बौखलाया

फतेहपुर की भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति से जब फेसबुक जारी पोस्ट को लेकर जब उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार से बौखलाहट में है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन भी उनके ऊपर हमला किया गया और ये मतगणना के दिन भी अपनी करतूत से बाज नहीं आइएंगे.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

जिला प्रशासन को इसको संज्ञान में लेना चाहिए. साध्वी कहती हैं कि एक्जिट पोल तो हमेशा आते हैं जब विपक्ष में पक्ष में बात होती है तब ये सवाल नहीं उठाते हैं लेकिन जब भाजपा के पक्ष में जनता का समर्थन आता है तो ये तरह-तरह की बातें करते हैं.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us