Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में रफ्तार का कहर ! कार और बाइक की भिड़ंत से दो की मौ'त

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में रफ्तार का कहर ! कार और बाइक की भिड़ंत से दो की मौ'त
फतेहपुर में कार और बाइक की भिड़ंत दो की मौत : Image Viral Video

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बार फिर रफ्तार के कहर से दो लोगों की मौत हो गई. कार और बाइक की भिड़ंत होने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. घटना मलवां (Malwan) थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कार सवार फरार हो गए.

घटना मलवां (Malwan Thana) थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे की है. बताया जा है कि सोमवार दोपहर कार सवार कानपुर की ओर से आ रहे थे कि अचानक चितौरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई और फतेहपुर की ओर से आ रही बाइक से भीड़ गई.

भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए साथ ही कार खंती में गिर गई. बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

भीषण गर्मी में किस्त जमा करने गए थे बाइक सवार 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां (Malwan Thana) थाना क्षेत्र के उमरगहना (Umar Gahana) निवासी रामसेवक (50) अपने पड़ोसी राकेश (50) के साथ बाइक की किस्त जमा करने फतेहपुर आए थे. बताया जा रहा है कि किस्त जमा करने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

चितौरा मोड़ के पास जैसे ही वो पहुंचे अचानक दूसरी लेन की कार डिवाइडर पार करते हुए उनसे भीड़ गई. बताया जा रहा है कि कार की भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए रामसेवक और राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

वहीं तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद खंती में जा गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि कार में कई लोग सवार थे लेकिन हल्की चोट लगने के कारण सभी लोग मौके से फरार हो गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

एसी की ठंठक से लगी झपकी, अचानक हुआ हादसा 

कानपुर की ओर से कार फतेहपुर की ओर आ रही थी. भीषण गर्मी में कार की एसी की ठंठक से कार सवारों को राहत मिल रही थी. जानकारी के मुताबिक चितौरा मोड़ पहुंचने पर अचानक कार के ड्राइवर को झपकी लग गई. रफ्तार इतनी तेज थी की कार अनियंत्रित हो गई और हाइवे के डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई.

जब तक कार ड्राइवर गाड़ी को नियंत्रित करता तब तक वह बाइक से जा भिड़ी और टक्कर मारते हुए खंती में गिर गई. मलवां थाना प्रभारी मुकेश सिंह करते हैं कि मृतकों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है और फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us