Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Heat Stroke Died: फतेहपुर में आग उगल रहा आसमान ! भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से बुजुर्ग की मौत

Fatehpur Heat Stroke Died: फतेहपुर में आग उगल रहा आसमान ! भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से बुजुर्ग की मौत
फतेहपुर में Heat Stroke से बुजुर्ग की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) के चलते बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत गई. मामला राधानगर (Radha Nagar) थाना क्षेत्र के अशोक नगर का है.

Fatehpur Heat Stroke: यूपी के फतेहपुर में भीषण गर्मी और हीट वेब से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. आग उगल रहे आसमान के चलते पारा 47 के स्तर पर पहुंच गया. बुधवार को Heat Stroke के चलते एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत हो गई.

मामला राधानगर (Radha Nagar Thana) थाना क्षेत्र के अशोक नगर गाजीपुर बस स्टॉप के पास का है. जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग बाबू लाल की तबियत अचानक बिगड़ी और उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. 

फतेहपुर में Heat Stroke का कहर, बुजुर्ग की मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के राधानगर (Radha Nagar) थाना क्षेत्र के अशोक नगर गाजीपुर बस स्टॉप के रहने वाले बुजुर्ग बाबू लाल सब्जी विक्रेता का काम करते हैं. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई. परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जानकारी देते हुए मृतक के बेटे आनंद ने बताया कि उनके पिता बाबू लाल सब्जी बेंचने का काम करते हैं. सब्जी मंडी से आने के बाद उनकी तबियत कुछ बिगड़ी हुई लग रही थी. आनंद कहते हैं कि उनको कुछ घरेलू उपचार दिया और आराम करने के लिए कहा लेकिन कुछ समय बाद तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी. जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अशोक ने कहा कि उनके पिता अशोक नगर में ही सब्जी की दुकान लगाते थे 

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

जानलेवा हुई फतेहपुर की गर्मी पारा पहुंचा 47 पर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी और हीट वेब (Heat Wave) से सड़कें सूनी हो रही हैं. सूरज ढलने के कई घंटे बाद भी वातावरण की गर्म हवाएं लोगों का जीना दूभर कर रहीं हैं. इंसान को छोड़िए पशु पक्षियों का हाल बेहाल हो रहा है. प्रदेश में कई लोग Heat Stroke के चलते काल के गाल में समा गए हैं.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

फतेहपुर में तापमान में इतनी वृद्धि हुई की पारा 47 के स्तर पर पहुंच गया. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सुबह 11 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर ना निकले. जरूरी होने पर सर को पूरी तरह ढक कर और पानी या तरल पदार्थ बीच-बीच में लेते रहें तबियत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us