Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loksabha Exit Poll 2024: फतेहपुर का कौन होगा सांसद ! उत्तम बनेंगे नरेश या साध्वी की लगेगी हैट्रिक

Fatehpur Loksabha Exit Poll 2024: फतेहपुर का कौन होगा सांसद ! उत्तम बनेंगे नरेश या साध्वी की लगेगी हैट्रिक
फतेहपुर का Loksabha Exit Poll 2024: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) को लेकर आए Exit Poll में जहां एक ओर भाजपा को बढ़त दिखाई गई है वहीं सपाइयों में अभी भी पूर्ण विश्वास दिखाई दे रहा है. जानिए क्या कहता है युगान्तर प्रवाह का सर्वे

Fatehpur Loksabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद आए Exit Poll में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की बात हो रही है. वहीं India Alliance को 150 के आस पास सीट मिलते हुए दिखाया गया है.

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में विरोधी लहर होने के बाउजूद एक निजी चैनल के Exit Poll में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है वहीं India Alliance इस कयास को पूरा गलत बता रहा है. जिले के चुनावी Exit Poll आने के जहां एक ओर भाजपा समर्थकों में खुशी दिखाई दे रही है वहीं सपा समर्थकों को आशंका के बाउजूद जीत की पूरी उम्मीद है. जानिए क्या कहता है युगान्तर प्रवाह की सर्वे रिपोर्ट...

फ्री राशन का चला जादू या विरोधी लहर में सिमट गई भाजपा 

लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) की वोटिंग के पहले जहां एक ओर प्रदेश में राम मंदिर (Ram Mandir) को चुनावी मुद्दा समझा जा रहा था वहीं इसका खासा प्रभाव वोटिंग में तब्दील नहीं हुआ. लेकिन फ्री राशन, तीन तलाक और महिलाओं की सुरक्षा सहित शांति व्यवस्था ने एक बार फिर से भाजपा को जीत की ओर अग्रसर करते हुए सरकार बनाने के लिए विवश कर दिया.

माना जा रहा है कि यूपी की जिन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पिछले 10 वर्षों से जमें हुए हैं और तीसरी बार जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है उनके लिए इस बार खतरे की घंटी दिखाई दे रही है. क्योंकि उन सीटों पर भाजपा का नहीं प्रत्याशी से लोग नाराज हुए हैं. फतेहपुर के लिए आए Exit Poll में भले ही साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) को जीता हुआ माना जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

लेकिन चुनावी ध्रुवीकरण ने भाजपा के कोर वोटर को भी खिसका दिया है. वहीं बसपाई वोटर की बात करें तो उनका भी वोट भाजपा और सपा में बट गया जिसका बड़ा फायदा समाजवादी पार्टी को होता दिखाई दिया. ऐसे में सीधा मुकाबला भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन ही हो गया है. 

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

कौन होगा जिले का सांसद, उत्तम बनेंगे नरेश या साध्वी की लगेगी हैट्रिक

फतेहपुर में पांचवें चरण में हुए मतदान के बाद अलग-अलग विधानसभा से आगे चुनावी रुझान में सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम की बढ़त दिखाई दे रही है. भाजपा नेताओं की आपसी फूट और स्वजातीय समीकरण के आगे झुकते भाजपा नेताओं ने खुद ही अपनी पार्टी के विरोध में खड़े होते दिखाई दिए.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम ने साध्वी के विरोध के चलते भाजपा के कोर वोट में जबर्दस्त सेंध लगाई. जिले की 6 विधानसभा में युगान्तर प्रवाह के सर्वे के अनुमान के मुताबिक सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल को बढ़त मिल रही है. Exit Poll के आंकड़े सच साबित हुए तो नरेश उत्तम की जीत सुनिश्चित होगी. 04 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना की लाइव अपडेट आप युगान्तर प्रवाह में देख सकते हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us