Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: सजल आखों से हुआ फतेहपुर की छात्रा का अंतिम संस्कार ! भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद

Fatehpur UP News: सजल आखों से हुआ फतेहपुर की छात्रा का अंतिम संस्कार ! भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद
फतेहपुर में 12 वीं की छात्रा का भारी पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल छात्रा की मौत के बाद रविवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर की 12वीं की छात्रा का शनिवार देर शाम शव खागा पहुंचा. बताया जा रहा है कि खागा चौकी के पास पहले से बड़ी संख्या में लोग हांथ में कैंडिल लेकर जमा हो गए शव की गाड़ी देखते ही गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

जानकारी के मुताबिक भीड़ बड़ा आंदोलन करना चाह रही थी लेकिन कई थानों की मौजूद पुलिस ने लोगों को बल पूर्वक हटाते हुए शव को गांव भेजा. बताया जा रहा है कि रात करीब दस बजे छात्रा के गांव डीएम और एसपी के साथ भारी प्रशासनिक अमला भी पहुंचा और परिवार को न्याय दिलाने की बात करते हुए सांत्वना भी दी. रविवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया. 

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ छात्रा का अंतिम संस्कार 

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा का रविवार को भारी पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया.

बताया जा रहा है कि परिवार को ढाढस बंधाने के लिए हुसैनगंज विधानसभा की विधायक उषा मौर्या (MlA Usha Maurya) भी पहुंची. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने परिवार सहित छात्रा को अंतिम विदाई दी. जानकारी के मुताबिक पुलिस लगातार इस दौरान किसी भी गतिविधि को लेकर सतर्क रही. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

देर शाम सैकड़ों लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

शनिवार शाम करीब साढ़े छः बजे खागा शव पहुंचने से पहले सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर कैंडिल लेकर खड़े हो गए. शव वाहन को रोकते हुए लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और छात्रा को न्याय दिलाने के लिए अड़े रहे.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

जानकारों की माने तो परिजन छात्रा के शव को गांव ले जाना चाहते थे लेकिन प्रदर्शनकारी वाहन को कोतवाली ले जाने के लिए अड़े रहे. बताया जा रहा है कि इस बीच पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को नियंत्रित करते हुए शव वाहन को गांव तक छोड़ने गई. 

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

fatehpur_sp_dm_meat_student_family
फतेहपुर में छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे डीएम रविंद्र सिंह और एसपी धवल जायसवाल
रात को गांव पहुंचा प्रशासनिक अमला, न्याय के लिए किया आश्वस्त 

छात्रा का शव गांव पहुंचने के बाद परिजन सहित गांव के लोगों में मातम छा गया. चीखपुकार से कई गांवों के लोग इक्ट्ठा हो गए. बताया जा रहा है कि करीब दस बजे के आस-पास डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) अपने प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर उनको न्याय के लिए ढाढस बंधाया.

क्या था पूरा मामला, छात्रा ने क्यों किया सुसाइड?

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा खागा क्षेत्र (Khaga Kotwali) के शहजादपुर स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी.

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को सुबह बस से स्कूल जा रही थी आरोप है कि ड्राइवर शिवचरण ने युवती के साथ छेड़खानी और अभद्रता की थी. छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई और घर वालों के साथ स्कूल पहुंच कर प्रिंसिपल राज कपूर सिंह से बस चालक शिवचरन की शिकायत की थी.

आरोप है कि ड्राइवर को फटकार लगाने के बजाय प्रिंसिपल ने छात्रा को ही डांट फटकार लगाई. प्रिंसिपल की डांट फटकार से आहत छात्रा बुधवार दोपहर फिजिक्स की चलती क्लास से उठकर कॉलेज की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई और छज्जे से नीचे कूद गई. छात्रा के सुसाइड अटेम्प्ट करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

छात्रा को गंभीर हालत में प्रयागराज और फिर कानपुर में भर्ती किया गया जहां शुक्रवार रात उसका निधन हो गया. एएसपी विजय शंकर मिश्र के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपी बस ड्राइवर शिवचरण और प्रिंसिपल राजकपूर सिंह के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us