Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Keshav Prashad Maurya In Fatehpur: सत्ता के अभाव में रो रही है कांग्रेस, 2047 से पहले विकसित बनेगा राष्ट्र, 2027 में होगी प्रचंड जीत

केंद्रीय बजट पर चर्चा करने फतेहपुर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बनेगा. उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता के अभाव में रोने का आरोप लगाया और 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया.

Fatehpur News: फतेहपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27, भारत के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े राजनीतिक और विकासात्मक बयान दिए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और मौजूदा गति को देखते हुए विकसित भारत का लक्ष्य 2047 से पहले ही हासिल हो जाएगा.

केंद्रीय बजट को बताया भारत के भविष्य का रोडमैप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर के डाक बंगला चौराहे के पास स्थित एक होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज है.

बीते वर्षों के बजट की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के हर बजट में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है. बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है. उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से मजबूत स्थिति हासिल कर रहा है.

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से बदली तस्वीर

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत सिर्फ उपभोक्ता देश नहीं रहा, बल्कि उत्पादन और निर्यात का बड़ा केंद्र बन रहा है. विदेशी कंपनियां भारत में निवेश के लिए आगे आ रही हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा. यह बदलाव मजबूत नीतियों, स्थिर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह विकास बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

गरीब कल्याण और शिक्षा पर सरकार का विशेष जोर

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है.

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है और हर जिले में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद विकास की मुख्यधारा से बाहर न रहे.

स्मार्ट गांव, बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं से हकीकत

केशव मौर्य ने कहा कि जिस तरह स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही हैं, उसी तर्ज पर स्मार्ट गांव भी बनाए जा रहे हैं. सिक्स लेन सड़कों से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है. आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है. स्वच्छ ऊर्जा और हर घर सूर्य घर योजना से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि कभी फतेहपुर में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है. यह बदलाव आम जनता के जीवन में साफ दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस पर हमला, 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सत्ता के अभाव में कांग्रेस रो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि आज पारदर्शिता और जवाबदेही है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जनता का भरोसा टूट चुका है. देश और प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है.

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी और मोदी के नेतृत्व में देश 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा. इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक विकास गुप्ता, जय कुमार जैकी, राजेंद्र पटेल, कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक सुशीला मौर्या, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह और विक्रम सिंह चंदेल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे.

06 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Keshav Prashad Maurya In Fatehpur: सत्ता के अभाव में रो रही है कांग्रेस, 2047 से पहले विकसित बनेगा राष्ट्र, 2027 में होगी प्रचंड जीत

Fatehpur News: फतेहपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27, भारत के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े राजनीतिक और विकासात्मक बयान दिए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और मौजूदा गति को देखते हुए विकसित भारत का लक्ष्य 2047 से पहले ही हासिल हो जाएगा.

केंद्रीय बजट को बताया भारत के भविष्य का रोडमैप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर के डाक बंगला चौराहे के पास स्थित एक होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज है.

बीते वर्षों के बजट की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के हर बजट में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है. बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है. उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से मजबूत स्थिति हासिल कर रहा है.

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से बदली तस्वीर

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत सिर्फ उपभोक्ता देश नहीं रहा, बल्कि उत्पादन और निर्यात का बड़ा केंद्र बन रहा है. विदेशी कंपनियां भारत में निवेश के लिए आगे आ रही हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा. यह बदलाव मजबूत नीतियों, स्थिर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह विकास बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

गरीब कल्याण और शिक्षा पर सरकार का विशेष जोर

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है.

शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है और हर जिले में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद विकास की मुख्यधारा से बाहर न रहे.

स्मार्ट गांव, बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं से हकीकत

केशव मौर्य ने कहा कि जिस तरह स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही हैं, उसी तर्ज पर स्मार्ट गांव भी बनाए जा रहे हैं. सिक्स लेन सड़कों से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है. आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है. स्वच्छ ऊर्जा और हर घर सूर्य घर योजना से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि कभी फतेहपुर में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है. यह बदलाव आम जनता के जीवन में साफ दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस पर हमला, 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सत्ता के अभाव में कांग्रेस रो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि आज पारदर्शिता और जवाबदेही है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जनता का भरोसा टूट चुका है. देश और प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है.

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी और मोदी के नेतृत्व में देश 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा. इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक विकास गुप्ता, जय कुमार जैकी, राजेंद्र पटेल, कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक सुशीला मौर्या, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह और विक्रम सिंह चंदेल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे.

Latest News

यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग...
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us