Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर की छात्रा ने कानपुर में तोड़ा दम ! आरोपी प्रिंसिपल हुआ फरार

Fatehpur UP News: फतेहपुर की छात्रा ने कानपुर में तोड़ा दम ! आरोपी प्रिंसिपल हुआ फरार
फतेहपुर में स्कूल से गिरने वाली छात्रा की कानपुर में चली गई जान (बाएं मृतक छात्रा की फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर गिरी इंटर की छात्रा ने इलाज के दौरान कानपुर (Kanpur) में दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रिंसिपल फरार चल रहा है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में छेड़खानी से तंग आकर एक इंटर की छात्रा कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूदी थी. गंभीर हालत में उसे कानपुर (Kanpur) के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां शुक्रवार की देर उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं विद्यालय का प्रिंसिपल फरार चल रहा है जिसकी लगातार तलाश की जा रही है. मामला खागा क्षेत्र शहजादपुर स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का है घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है.

छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने उठाया कदम 

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शहजादपुर स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को सुबह बस से स्कूल जा रही थी आरोप है कि ड्राइवर शिवचरण ने युवती के साथ छेड़खानी और अभद्रता की थी.

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई. स्कूल पहुंचे परिजनों ने प्रिंसिपल राज कपूर सिंह से बस चालक शिवचरन की शिकायत की थी लेकिन ड्राइवर को फटकार लगाने के बजाय उसने छात्रा और उसके घर वालों को ही धमकाया. जानकारों की माने तो छात्रा की पिटाई भी की गई थी. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

फिजिक्स की चलती क्लास छोड़कर दूसरी मंजिल से कूदी थी छात्रा

प्रिंसिपल की डांट फटकार के बाद छात्रा गहरे सदमे में चली गई. बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर फिजिक्स की चलती क्लास से जी मिचलाने का बहाना बनाकर छात्रा निकली और कॉलेज की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई और देखते ही देखते छज्जे से नीचे कूद गई. छात्रा के सुसाइड अटेम्प्ट करने से पूरे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. छात्रा के परिजनों को जानकारी देते हुए मौजूद शिक्षक उसे पास के अस्पताल ले गए जहां से उसे प्रयागराज रैफर कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

मरने के भ्रम में कोतवाली में हुआ था प्रदर्शन 

एक ओर छात्रा का प्रयागराज में इलाज चल रहा था वहीं पुलिस स्कूल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देख कर दंग रह गई. फुटेज में साफ-साफ स्कूल की बिल्डिंग से गिरते हुए छात्रा दिखाई पड़ रही थी. प्रयागराज में छात्रा की हालत में सुधार ना होने पर परिजन उसे कानपुर लेकर जा थे तभी रास्ते में उन्हें लगा कि उनकी बेटी की सांसे थम चुकी हैं.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

खागा कोतवाली में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ और आरोपी ड्राइवर और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करने लगे कि अचानक जब लोगों ने देखा तो छात्रा जिंदा थी. परिजन तहरीर देने के बाद छात्रा को लेकर कानपुर के लिए निकल पड़े और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. 

दबंग प्रिंसिपल मीडिया को सफाई देते हुआ फरार

सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल राजकपूर सिंह मीडिया को सफाई देते हुए ड्राइवर से विवाद की बात कह रहा था साथ ही बेहतर इलाज की बात से आम लोगों को उलझा रहा था लेकिन कोतवाली में प्रदर्शन के बाद उसके हाथ पांव फूल गए और मौके से फरार हो गया.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर बस ड्राइवर शिवचरण और आरोप प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कानपुर के निजी अस्पताल में छात्रा ने तोड़ा दम 

सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां शुक्रवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया है.

छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं सूत्रों के मुताबिक परिजन घटना से काफी आक्रोशित नज़र आ रहे हैं.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us