Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर, परिवारों में मचा कोहराम

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल: Image Yugantar Pravah

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार देर शाम बांदा-बहराइच मार्ग पर ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. बांदा-बहराइच मार्ग पर सिंधाव गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सड़क हादसे में उजड़ गए तीन परिवार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव के पास हुआ भीषण हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दर्दनाक हादसे ने सबके होश उड़ा दिए. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

मृतकों की पहचान दिलीप और आनंद के रूप में हुई

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान 28 वर्षीय दिलीप पुत्र छेदीलाल निवासी रामपुर रेवाड़ी थाना कल्याणपुर और आनंद दीक्षित निवासी रायपुर भरसौल थाना किशनपुर के रूप में हुई है. दोनों युवक बिजली विभाग के मीटर लगाने वाली एक प्राइवेट एजेंसी में काम करते थे. तीसरा साथी ब्रजेश, जो कि दिलीप के गांव का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हुआ हो गया है जिसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है.

काम खत्म कर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तीनों युवक ललौली कस्बे में बिजली मीटर लगाने का काम कर रहे थे. शाम को काम खत्म करने के बाद वे एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे. तभी रास्ते में सिंधाव गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवक ट्रक के चपेट में आ गए.

Read More: UP Panchayat Ghotala: फतेहपुर की इस पंचायत में 1500000 का घोटाला, डीएम की नोटिस, क्या प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई?

नाज़ुक हालत में ब्रजेश कानपुर रैफर 

हादसे में बचा ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक हालत देखते हुए उसे कानपुर के हैलेट के लिए रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, ब्रजेश के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है.

Read More: Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम, ट्रक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही ललौली थाना प्रभारी एसबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक की पहचान की जा रही है और चालक की तलाश में पुलिस लगा दी गई है. इस हादसे के बाद तीनों युवकों के घरों में मातम पसर गया है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

11 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर, परिवारों में मचा कोहराम

Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. बांदा-बहराइच मार्ग पर सिंधाव गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सड़क हादसे में उजड़ गए तीन परिवार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव के पास हुआ भीषण हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दर्दनाक हादसे ने सबके होश उड़ा दिए. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

मृतकों की पहचान दिलीप और आनंद के रूप में हुई

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान 28 वर्षीय दिलीप पुत्र छेदीलाल निवासी रामपुर रेवाड़ी थाना कल्याणपुर और आनंद दीक्षित निवासी रायपुर भरसौल थाना किशनपुर के रूप में हुई है. दोनों युवक बिजली विभाग के मीटर लगाने वाली एक प्राइवेट एजेंसी में काम करते थे. तीसरा साथी ब्रजेश, जो कि दिलीप के गांव का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हुआ हो गया है जिसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है.

काम खत्म कर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तीनों युवक ललौली कस्बे में बिजली मीटर लगाने का काम कर रहे थे. शाम को काम खत्म करने के बाद वे एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे. तभी रास्ते में सिंधाव गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवक ट्रक के चपेट में आ गए.

नाज़ुक हालत में ब्रजेश कानपुर रैफर 

हादसे में बचा ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक हालत देखते हुए उसे कानपुर के हैलेट के लिए रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, ब्रजेश के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम, ट्रक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही ललौली थाना प्रभारी एसबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक की पहचान की जा रही है और चालक की तलाश में पुलिस लगा दी गई है. इस हादसे के बाद तीनों युवकों के घरों में मातम पसर गया है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
26 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर...
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर

Follow Us