Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

धन्य है! सीओ के बगल में खड़ी थी बाइक, पलक झपकते ही चोर ने कर दिया कारनामा

फतेहपुर की बिंदकी तहसील में दिनदहाड़े बाइक उठा ले गए चोर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील परिसर में सीओ ऑफिस के करीब खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई. वारदात महज 10 मिनट में अंजाम हुई. पीड़ित नितिन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना ने तहसील परिसर की सुरक्षा और पुलिस की निगरानी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं.

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा प्रमाण बिंदकी कोतवाली के तहसील परिसर में देखने को मिला जहां सीओ ऑफिस के चंद कदमों की दूरी पर खड़ी बाइक पल भर में गायब हो गई. भीड़भाड़ वाली जगह इस तरह की वारदात ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी, बल्कि पुलिस की मुस्तैदी पर भी तीखा सवाल खड़ा कर दिया है.

तहसील से 10 मिनट में बाइक उठा ले गया चोर

जानकारी के मुताबिक चोरी किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि उस जगह हुई जहां पुलिस की मौजूदगी सबसे अधिक मानी जाती है. चोर ने मानो किसी अभ्यास की तरह 10 मिनट के भीतर बाइक को इतनी सहजता से गायब किया कि किसी को शक तक नहीं हुआ. घटना बताए बिना ही व्यवस्था का मज़ाक बनने लगी कि जहां कानून की चौखट हो, वहीं कानून तोड़ना सबसे आसान दिख रहा है.

न्याय के लिए आया था चौखट, अन्याय साथ में चिपक गया 

कोतवाली क्षेत्र के सराय सहिजादा गांव के नितिन कुमार बीते 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजे अपनी पैशन प्रो बाइक से तहसील काम से पहुंचे थे. उन्होंने बाइक सीओ ऑफिस के बगल में खड़ी की और दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए अंदर चले गए. बताया जा रहा है कि जब करीब 10 मिनट बाद बाहर लौटे तो बाइक वहां नहीं थी. पहले उन्हें लगा कि शायद किसी ने हटाकर दूसरी जगह रख दी होगी, लेकिन तलाश ने सच सामने ला दिया...बाइक चोरी हो चुकी थी. नितिन के लिए यह घटना असुरक्षा का ऐसा एहसास छोड़ गई, जिसकी उम्मीद उन्हें यहां तो बिल्कुल ही नहीं थी.

तहसील में चर्चा का विषय बनी चोरी की वारदात

बाइक चोरी के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा गर्म रही. कर्मचारी, वकील और आम लोग इस घटना पर खुलकर बोलते दिखे. कुछ ने तंज करते हुए कहा कि चोरों ने जगह चुनने में समझदारी दिखाई, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था खुद यहां छुट्टी पर नजर आई. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं साफ करती हैं कि निगरानी का दायरा सिर्फ कागजों में सीमित है, जमीन पर नहीं.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जांच कर रही पुलिस

नितिन की तहरीर पर बिंदकी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा. आपको बतादें कि बिंदकी तहसील के अंदर ही सीओ कार्यालय बना हुआ है और जहां 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहती है वहीं से चोरी हो जाए तो पूरे सिस्टम को आईना दिखाती है. अपराधियों का बेखौफ घूमना बताता है कि व्यवस्था में कितनी खामियां हैं.

Read More: Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

10 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

धन्य है! सीओ के बगल में खड़ी थी बाइक, पलक झपकते ही चोर ने कर दिया कारनामा

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा प्रमाण बिंदकी कोतवाली के तहसील परिसर में देखने को मिला जहां सीओ ऑफिस के चंद कदमों की दूरी पर खड़ी बाइक पल भर में गायब हो गई. भीड़भाड़ वाली जगह इस तरह की वारदात ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी, बल्कि पुलिस की मुस्तैदी पर भी तीखा सवाल खड़ा कर दिया है.

तहसील से 10 मिनट में बाइक उठा ले गया चोर

जानकारी के मुताबिक चोरी किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि उस जगह हुई जहां पुलिस की मौजूदगी सबसे अधिक मानी जाती है. चोर ने मानो किसी अभ्यास की तरह 10 मिनट के भीतर बाइक को इतनी सहजता से गायब किया कि किसी को शक तक नहीं हुआ. घटना बताए बिना ही व्यवस्था का मज़ाक बनने लगी कि जहां कानून की चौखट हो, वहीं कानून तोड़ना सबसे आसान दिख रहा है.

न्याय के लिए आया था चौखट, अन्याय साथ में चिपक गया 

कोतवाली क्षेत्र के सराय सहिजादा गांव के नितिन कुमार बीते 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजे अपनी पैशन प्रो बाइक से तहसील काम से पहुंचे थे. उन्होंने बाइक सीओ ऑफिस के बगल में खड़ी की और दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए अंदर चले गए. बताया जा रहा है कि जब करीब 10 मिनट बाद बाहर लौटे तो बाइक वहां नहीं थी. पहले उन्हें लगा कि शायद किसी ने हटाकर दूसरी जगह रख दी होगी, लेकिन तलाश ने सच सामने ला दिया...बाइक चोरी हो चुकी थी. नितिन के लिए यह घटना असुरक्षा का ऐसा एहसास छोड़ गई, जिसकी उम्मीद उन्हें यहां तो बिल्कुल ही नहीं थी.

तहसील में चर्चा का विषय बनी चोरी की वारदात

बाइक चोरी के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा गर्म रही. कर्मचारी, वकील और आम लोग इस घटना पर खुलकर बोलते दिखे. कुछ ने तंज करते हुए कहा कि चोरों ने जगह चुनने में समझदारी दिखाई, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था खुद यहां छुट्टी पर नजर आई. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं साफ करती हैं कि निगरानी का दायरा सिर्फ कागजों में सीमित है, जमीन पर नहीं.

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जांच कर रही पुलिस

नितिन की तहरीर पर बिंदकी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा. आपको बतादें कि बिंदकी तहसील के अंदर ही सीओ कार्यालय बना हुआ है और जहां 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहती है वहीं से चोरी हो जाए तो पूरे सिस्टम को आईना दिखाती है. अपराधियों का बेखौफ घूमना बताता है कि व्यवस्था में कितनी खामियां हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
26 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर...
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर

Follow Us