Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Maha kumbh Mela 2025: महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर लगी रोक ! जानिए क्या है पार्किंग और यातायात प्लान

Maha kumbh Mela 2025: महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर लगी रोक ! जानिए क्या है पार्किंग और यातायात प्लान
प्रयागराज महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों पर लगी रोक, जानिए क्या है ट्रैफिक प्लान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Maha kumbh Mela 2025

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाकुंभ (Maha kumbh) में गणतंत्र दिवस और मौनी अमावस्या के चलते बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग मार्गो पर पार्किंग की व्यवस्था की है.

Maha kumbh 2025 Traffic Plan: प्रयागराज (Prayagraj) के महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन ने बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. शुक्रवार से यह प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणतंत्र दिवस की छुट्टी और मौनी अमावस्या के विशेष अवसर पर भीड़ प्रबंधन के लिए यह कदम उठाया गया है.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है. आइए, जानते हैं किस मार्ग से आने वाले वाहन कहां पार्क किए जा सकेंगे. 

1. जौनपुर-प्रयागराज मार्ग

अगर आप जौनपुर की ओर से प्रयागराज आ रहे हैं, तो सहसों से गारापुर होते हुए प्रवेश करें. वाहनों को चीनी मिल पार्किंग झूंसी और पूरेसूरदास पार्किंग गारा रोड पर पार्क करना होगा. इसके बाद श्रद्धालु पैदल या अन्य साधनों से मेला क्षेत्र तक पहुंच सकते हैं.

2. वाराणसी-प्रयागराज मार्ग

वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु कनिहार रेलवे अंडरब्रिज के जरिए मेला क्षेत्र तक पहुंचेंगे. वाहनों को शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग या कान्हा मोटर्स पार्किंग में पार्क करना होगा.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

3. मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग

मिर्जापुर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन देवरख उपरहार और सरस्वती हाईटेक पार्किंग तक ही आ सकेंगे. रीवा मार्ग से आने वालों के वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और नव प्रयागम पार्किंग एरिया में पार्क किए जाएंगे.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

4. कानपुर-प्रयागराज मार्ग

कानपुर से आने वाले श्रद्धालु नवाबगंज, मलाक हरहर, और सिक्सलेन होकर प्रवेश करेंगे. उनके वाहनों को बेली कछार और बेला कछार (1 और 2) में पार्क किया जाएगा.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

5. कौशाम्बी-प्रयागराज मार्ग

कौशाम्बी मार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए नेहरू पार्क और एयरफोर्स मैदान पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

6. प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रयागराज मार्ग

प्रतापगढ़ और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को बेली कछार और बेला कछार (2) तक जाने की अनुमति होगी. वहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का उपयोग कर मेला क्षेत्र तक जा सकेंगे

महाकुंभ में यातायात प्लान के मुख्य बिंदु

  • बाहरी गाड़ियों का प्रवेश मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित.
  • हर मार्ग पर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था.
  • पार्किंग से मेला क्षेत्र तक इलेक्ट्रानिक बस और अन्य सेवाएं उपलब्ध.
  • महाकुंभ के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें

प्रशासन का श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि महाकुंभ के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और मेला क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us