Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में एक आठ फुट के अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी को जकड़ा ! ग्रामीणों में फैली दहशत

Fatehpur News: फतेहपुर में एक आठ फुट के अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी को जकड़ा ! ग्रामीणों में फैली दहशत
फतेहपुर के गांव में मिला आठ फुट का अजगर, ग्रामीणों में दहशत: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक आठ फुट के अजगर ने मोर (Peacock) को अचानक जकड़ लिया. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक आठ फुट के अजगर (Python) को अचानक देख कर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. खेतों में काम कर रहे लोग जब मोर (Peacock) की विचित्र आवाज सुनकर उसके पास गए तो अजगर उसको पूरी तरह से जकड़े हुए था और उसको निगलने का प्रयास कर रहा था.

घटना सोमवार मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने किसी तरह से अजगर को वहां से भगाया लेकिन तब तक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो चुकी थी. 

सूचना पर गांव पहुंचा वन विभाग 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में धान के खेत में अचानक एक विशालकाय अजगर ने मोर को जकड़ लिया किसी तरह से ग्रामीणों ने अजगर को भगाया लेकिन मोर की मौत हो चुकी थी.

स्थायीय लोगों ने जनसेवक आशुतोष अवस्थी को इसकी जानकारी दी. बताया जा रहा है कि आशुतोष ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया. वन दारोगा विवेक कुमार और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक टीम ने राष्ट्रीय पक्षी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की बात कही

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

ग्रामीणों में अजगर को लेकर है दहशत, वन विभाग ने किया आगाह

पैगंबरपुर गांव के खेत में आठ फुट का अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. देर रात खेतों की रखवाली करने वाले किसान भी बड़ी सतर्कता से खेतों की ओर जा रहे हैं.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है साथ ही अजगर के मिलने पर तुरंत सूचना देने की बात कही है. बताया जा रहा है कि लोगों ने घर बाहर बंधे मवेशियों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us