Fatehpur News: फतेहपुर में बहन की शादी के दिन उठेगी भाई की अर्थी ! शहनाइयों के बीच घर में छाया मातम
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बहन की शादी से पहले भाई की मौत ने परिवार को झकझोर दिया है. खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र में हुई घटना से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि शादी का जोड़ा लेकर भाई घर जा रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया.
Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया. बहन की शादी की खुशियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बहन की शादी के दिन घर से डोली नहीं भाई की अर्थी उठेगी.
मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) के अमनी गांव का है. बताया जा रहा है कि भाई बहन का लहंगा लेने के लिए खागा गया था तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
बहन के हाथों में लगी मेंहदी, खून से लतपथ हुआ भाई

बताया जा रहा कि 19 फरवरी के बहन का मेंहदी कार्यक्रम था तभी सुबह भाई खागा कस्बे लहंगा लेने पहुंच गया. लौटते समय करीब 12 बजे जैसे ही वो खागा-किशनपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी. भीषण हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आरोपी चालक मौके से फरार हो गया.
भाई की मौत से बिलख कर रोई बहन, गांव वाले भी नहीं रोक पाए आंसू
पंकज की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई सभी फूट-फूटकर रोने बिलखने लगे बहन की हालत देख पड़ोसी और गांव वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए. बेटी को विदा करने करने वाला पिता बेटे की चिता की तैयारी कर रहा है.
खागा कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो रहा है फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है. हालांकि गमगीन माहौल को देखते हुए परिजनों ने शादी को 15 दिनों के लिए टाल दिया है.
