Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Video: फतेहपुर में खड़ी बस में घुसी क्रूजर ! महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल

Fatehpur News Video: फतेहपुर में खड़ी बस में घुसी क्रूजर ! महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल
फतेहपुर खड़ी बस में टकराई श्रद्धालुओं की कार, महिला की मौत,10 घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) में हाइवे पर खड़ी बस में एक महाकुंभ (Mahakumbh) से आ रही क्रूजर कार पीछे से घुस गई. घटना कल्यानपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के प्रयागराज कानपुर हाइवे की है. हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए.

घटना कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाइवे के अहिरन खेड़ा की है. जहां खड़ी बस में पीछे से क्रूजर कार घुस गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. 

ढाबे में खड़ी थी बस अचानक पीछे से घुसी कार 

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाइवे के अहिरन खेड़ा के पास बने ढाबे में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी बस के पीछे से एक क्रूजर कार घुस गई. इस दुर्घटना में कर्नाटक की रहने वाली धरक सैनी (58) पत्नी कल्लप्पा की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं कार में सवार 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि 4 लोगों को हक्की चोटें आईं हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग महाकुंभ से वापस आ रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

गंभीर रूप से घायलों की की सूची 

  1. मंजू पाटिल (40) – बीजापुर, कर्नाटक
  2. महादेवी सानी (68) – बीजापुर, कर्नाटक
  3. श्वेता चौदप्पा (35) – बीजापुर, कर्नाटक
  4. महादेवी अलप्पा (70) – बीजापुर, कर्नाटक
  5. प्रार्थना (13) – कर्नाटक
  6. शीला कल्याणी (60) – शोलापुर, महाराष्ट्र
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, उड़े परखच्चे 

इस भयावह सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर हुई घटना को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सड़क किनारे खड़ी बस से तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी पीछे से अचानक टकरा गई. जानकारी के मुताबिक कार के परखच्चे उड़ गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

महाकुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के सभी श्रद्धालु महाकुंभ (Mahakumbh) स्नान के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि लंबी यात्रा और थकावट की वजह से ड्राइवर को झपकी आ गई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि खड़ी बस के पीछे से क्रूजर कार के टकराने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जबकि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us