Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में घर में चल रही थी चंगाई सभा पुलिस ने की छापेमारी मुकदमा दर्ज: Image Credit Original Source

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में घर के अंदर चल रही चंगाई सभा पर पुलिस ने छापेमारी की. एक घर में कई महिलाओं के जुटने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके से बाइबिल की तीन पुस्तकें मिली हैं. महिला पर महिलाओं को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चंगाई सभा को लेकर शुक्रवार को हड़कंप मच गया. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील गांव की नई बस्ती आजाद नगर में एक घर के अंदर कई महिलाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. आरोप है कि महिलाओं को बीमारी और दिव्यांगता दूर करने का भरोसा देकर सभा में बुलाया जाता था. बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

घर में चल रही थी चंगाई सभा

मामला सातमील गांव की नई बस्ती आजाद नगर का है. यहां रहने वाले मइयादीन पासवान अहमदाबाद में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी राजकुमारी पर आरोप है कि वह करीब दो साल से अपने घर में चंगाई सभा आयोजित कर रही थीं.

आरोप है कि राजकुमारी सप्ताह में दो दिन महिलाओं को अपने घर बुलाती थीं. सभा में आने वाली महिलाओं को बीमारी ठीक करने और अन्य परेशानियों से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिए जाने की बात सामने आई है.

कई महिलाओं को एक साथ देखकर हुआ शक

शुक्रवार को एक घर में बड़ी संख्या में महिलाओं के मौजूद होने की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली. उन्हें सभा को लेकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

बजरंग दल के गौर शुक्ला, शालू पंडित और पंकज चौरसिया की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के दौरान घर में सभा चल रही थी. वहां आजाद नगर, सातमील और हुसैनगंज क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद मिलीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

बाइबिल की तीन पुस्तकें मिलीं

पुलिस ने मौके पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ की. इस दौरान घर से बाइबिल की तीन पुस्तकें भी मिलीं. पुलिस ने महिलाओं से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किस उद्देश्य से वहां बुलाया गया था और सभा में किस तरह की गतिविधियां होती थीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें बीमारी ठीक करने के बहाने सभा में बुलाया जाता था. इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को गुमराह कर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया.

धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप

बजरंग दल कार्यकर्ता गौर शुक्ला का आरोप है कि सभा के माध्यम से महिलाओं को गुमराह किया जा रहा था और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की.

महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

हुसैनगंज पुलिस ने राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने मामले में मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री को भी जांच में शामिल किया है.

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घर में चल रही सभा की गतिविधियां क्या थीं. जांच में यह बात सामने आई है कि राजकुमारी करीब दो वर्षों से अपने घर में चंगाई सभा करा रही थीं.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us