Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के घर फैला मातम ! बाइकों की भिंडत से सगे भाइयों की मौत, दो घायल

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के घर फैला मातम ! बाइकों की भिंडत से सगे भाइयों की मौत, दो घायल
फतेहपुर में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत (बाएं लोटन, बाएं भारत, फाइल फोटो): प्रतीकात्मक बैकग्राउंड फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में एक शादी वाले घर में अचानक ग्रहण लग गया. एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग है.

बताया जा रहा है कि हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है. 

बेटे की शादी में पिता-चाचा बांट रहे थे शादी का कार्ड 

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के सिलमी गढ़वा गांव के रहने वाले लोटन पासवान (45) अपने छोटे भाई भारत पासवान (27) के साथ बाइक से हथगाम क्षेत्र में शादी का कार्ड बांटने के लिए गए थे.

जानकारी के मुताबिक लोटन के बेटे राहुल की शादी 2 मार्च को होनी है, जिसके लिए घर में शादी का माहौल बना हुआ है और सभी लोग समय रहते तेजी से काम निपटाने में लगे हुए हैं.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

विधि का विधान कुछ और था, काल बनी मोटरसाइकिल 

लोटन अपने छोटे भाई भारत के साथ जैसे ही हथगाम क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव के पास पहुंचा अचानक एक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सड़क पर धराशाही हो गए. लोटन पासवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारत तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. 

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

रास्ते में थमी भारत की सांसे, दो अस्पताल में भर्ती

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हथगाम सीएचसी भेजा. अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टरों ने भारत और युवक आरपी (20) को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया. बताया जा रहा है कि भारत ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

जबकि आरपी को भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आपको बतादें कि दूसरी बाइक पर हथगाम क्षेत्र के कनकपुर निवासी आरपी और विष्णु पुत्र रामभरोसे कनकपुर गांव के रहने वाले हैं. जिनका इलाज जारी है.

मिस्री और टीचर की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

लोटन पासवान दूसरे राज्य में सटरिंग का काम करता था जबकि उसका छोटा भाई भारत एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था. शादी के घर में अचानक दो मौतों से कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

हथगाम थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि दूसरी बाइक में सवार एक युवक एडमिट है वहीं दूसरा ठीक है. कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us