Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ससुर की इस हरकत से नाराज़ हुई दुल्हन ! मंडप से थाने पहुंची बारात 

Fatehpur News: फतेहपुर में ससुर की इस हरकत से नाराज़ हुई दुल्हन ! मंडप से थाने पहुंची बारात 
फतेहपुर में दुल्हन के शादी से इनकार के बाद थाने पहुंची बारात: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अचानक एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. जयमाल के बाद दुल्हन के मंडप में ना पहुंचने पर हड़कंप मच गया और मामला थाने पहुंच गया. घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के दनियालपुर की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बुधवार तड़के एक बारात थाने पहुंच गई. आंखों में मोटा काजल और हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने दूल्हा गाड़ी से उतरा. पिता ने अंगौछे से कानों को इतनी जोर से बांध रखा था मानो सर्दी लू की तरह कानों में घुसी जा रही है. साभी के चेहरों की हवाइयां उड़ी थीं.

हांथ में मिठाई के डब्बे की जगह शिकायती पत्र देख जैसे ही सिपाही ने पूछा क्या हुआ भईया? वैसे ही पिता फफक पड़ा..सब बर्बाद हो गया साहब..मामला थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के दनियालपुर का है जहां दुल्हन के इनकार के बाद बारात बैरंग लौट गई. 

ससुर के फोटो खिंचवाने से नाराज़ हो गई दुल्हन

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी धर्मवीर पुत्र वीरेंद्र लोधी की शादी मंगलवार 18 फरवरी को थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के दनियालपुर (कमालीपुर) में होनी थी. बारात अपने समय से दुल्हन के गांव पहुंची.

स्वागत होने के बाद अगवानी की तैयारी हुई और दूल्हा बारात लेकर जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा. रस्में होने के बाद सभी लोग फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर पहुंचे. दूल्हे का पिता भी आशीर्वाद देने पहुंचा और लड़के और बहू के बीच बैठ गया. अचानक इसी बात से दुल्हन नाराज़ हो गई. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

...तो फिर मंडप पर नहीं पहुंची दुल्हन 

जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद, साभी शादी की तैयारियों के साथ मंडप पहुंचे. दुर्गा जनेव होने के बाद चढ़ाव की रस्में पूरी की गईं. जब दुल्हन को शादी के लिए बुलाया गया तो उसने इनकार कर दिया. इस बात को लेकर पूरी रात कहासुनी और मान मुन्नवल चलता रहा लेकिन बात नहीं बनी. सुबह होते ही मामला थाने पहुंचा.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

ससुर ने लगाया आरोप, पुलिस ने कराया समझौता

दुल्हन के घर रात भर चली उहापोह के दूल्हा परिजनों के साथ थाने पहुंचा. लड़के के पिता वीरेंद्र लोधी ने शिकायती पत्र देते हुए जेवर हड़पने और धमकी देने की बात कही. घंटों आरोप प्रत्यारोप के बाद जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत किया.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाई गई और समझौते के बाद शादी तो टूट गई, लेकिन दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामले को शांत कर लिया. 

क्या जबरन हुई थी सामूहिक विवाह में शादी?

चौंकाने वाली बात यह है कि यह शादी पहले ही 23 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुकी थी. शादी के बाद भी दुल्हन ससुराल जाने के बजाय मायके लौट आई थी.

परिजनों का कहना था कि परंपरागत रीति-रिवाज से शादी कर धूमधाम से विदाई की जाएगी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन पहले भी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और दूल्हे को नापसंद करती थी. हालांकि परिवार के दबाव में आकर वह शादी के लिए राजी हो गई थी. 

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us