Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सड़क हादसा ! Mahakumbh जा रही इनोवा ट्रेलर में घुसी, एक की मौत 5 घायल

फतेहपुर सड़क हादसा एक की मौत पांच घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गुजरात (Gujarat) से प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) जा रही इनोवा काट ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हैं. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र की है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार भोर पहर श्रद्धालुओं से भरी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग गुजरात (Gujarat) के रहने वाले हैं जो कि कानपुर से प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) जा रहे थे. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज की है जहां एक ट्रेलर में कार पीछे से घुस गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

कोहरे के कहर से फतेहपुर में हादसा

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज के पास भोर पहर घने कोहरे के चलते एक इनोवा कार ट्रेलर के पीछे जा घुसी. देखते ही देखते उसके परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि कार चालक श्याम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेमलता ओझा पत्नी प्रणव ओझा, बेटा अंकित ओझा, बीकू भाई, ब्रज किशोर पचौरी, कैशा देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के अनुसार हालत गंभीर होने के चलते सभी को कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है. 

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

गुजराज से महाकुंभ जा रहे थे श्रद्धालु 

गुजरात का रहने वाला परिवार प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ (Mahakumbh) कानपुर से होते हुए जा रहा था. खागा क्षेत्र में घने कोहरे के चलते खड़े ट्रेलर से अचानक टकरा गया.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग प्रयागराज जा रहे थे. ट्रेलर से टकराने से चालक की मौत हो गई जबकि अन्य पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

13 Jan 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में सड़क हादसा ! Mahakumbh जा रही इनोवा ट्रेलर में घुसी, एक की मौत 5 घायल

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार भोर पहर श्रद्धालुओं से भरी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग गुजरात (Gujarat) के रहने वाले हैं जो कि कानपुर से प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) जा रहे थे. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज की है जहां एक ट्रेलर में कार पीछे से घुस गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

कोहरे के कहर से फतेहपुर में हादसा

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज के पास भोर पहर घने कोहरे के चलते एक इनोवा कार ट्रेलर के पीछे जा घुसी. देखते ही देखते उसके परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि कार चालक श्याम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेमलता ओझा पत्नी प्रणव ओझा, बेटा अंकित ओझा, बीकू भाई, ब्रज किशोर पचौरी, कैशा देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के अनुसार हालत गंभीर होने के चलते सभी को कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है. 

गुजराज से महाकुंभ जा रहे थे श्रद्धालु 

गुजरात का रहने वाला परिवार प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ (Mahakumbh) कानपुर से होते हुए जा रहा था. खागा क्षेत्र में घने कोहरे के चलते खड़े ट्रेलर से अचानक टकरा गया.

थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग प्रयागराज जा रहे थे. ट्रेलर से टकराने से चालक की मौत हो गई जबकि अन्य पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us