Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: भाभी के प्यार में देवर ने कर डाली ऐसी हरकत ! पति का जवाब सुन चौंक उठी नवविवाहिता

Fatehpur News: भाभी के प्यार में देवर ने कर डाली ऐसी हरकत ! पति का जवाब सुन चौंक उठी नवविवाहिता
फतेहपुर में दहेज लोभियों के बीच नवविवाहिता से देवर ने ऐसी हरकत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दहेज लोभियों के बीच फंसी नवविवाहिता के साथ ऐसी हरकत हुई कि मायके वाले चौंक उठे. घटना खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र की है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दहेज उत्पीड़न से प्रताड़ित एक नवविवाहिता के साथ उसके देवर ने कुछ ऐसा करना चाहा जिसे सुनकर उसके मायके वाले चौंक उठे. पति से शिकायत की तो उसकी बात सुनते ही सभी ने अपना माथा पकड़ लिया.

रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के खंतवा की है. पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.

मायके से स्कॉर्पियो लेकर ससुराल आना 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी बीते 8 दिसंबर को खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) के खंतवा में हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी में मिले दहेज से नवविवाहिता के पति समेत ससुरालीजन खुश नहीं थे.

तहरीर के माध्यम से महिला ने बताया कि उसके पति मो.बिलाल पुत्र मो शरीफ, सास रईशा बानो पत्नी मो शरीफ, जेठ मो. रईस पुत्र मो शरीफ, देवर खुशहाल अहमद और कमर पुत्रगण मो शरीफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना देने लगे.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

महिला ने कहा कि उससे स्कार्पियो लाने की डिमांड लगातार करते हुए कहा गया कि चौथी के बाद जब ससुराल वापस आना तो गाड़ी साथ लेके आना. मायके वालों से कहा तो उन्होंने बाद में देने की बात कही लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते रहे. 

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो बोटी-बोटी काट कर यमुना में बहा देंगे 

महिला ने तहरीर में बताया कि ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे तभी एक दिन कमरे में अकेली देख उसके देवर खुशहाल अहमद ने उसे पकड़ लिया और गंदी-गंदी हरकत करने लगा.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

विरोध करने पर तेजाब डालकर बोटी-बोटी काटकर यमुना में फेंक देने की धमकी दे डाली. महिला ने दावा किया कि उसके पास रिकॉर्डिंग भी है. आरोप लगाते हुए नवविवाहिता ने कहा कि उसने देवर का कहना है कि पुलिस उसके जेब में है कोई उसका कुछ भी नहीं कर सकता. 

जब पति ने कहा मुझमें और भाई में कोई अंतर नहीं है 

पीड़ित का आरोप है कि पति बिलाल से जब देवर की शिकायत की तो उसने गुस्से में कहा कि मुझमें और मेरे भाई में कोई अंतर नहीं है वो जैसा चाहेगा वैसा करेगा. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई. महिला ने कहा कि ससुराल पहुंचे भाई को भी धमकी दी गई उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वो किसी प्रकार जान बचाते हुए मायके पहुंची. 

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

खखरेरू थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने कहा कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us