Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पकड़ा गया 4 करोड़ का गांजा ! ऐसे शातिर हो रहे थे फरार

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पकड़ा गया 4 करोड़ का गांजा ! ऐसे शातिर हो रहे थे फरार
फतेहपुर में पकड़ा गया करोड़ों का गांजा, पुलिस की गिरफ्त में तस्कर: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एंटी नारकोटिक्स और पुलिस ने 3.85 करोड़ के अवैध गांजे (Ganja) सहित ट्रक और दो तस्करों को हिरासत में लिया है. मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र है.

Fatehpur Ganja News: यूपी के फतेहपुर में एंटी नारकोटिक्स और पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है. रविवार को आंध्र प्रदेश से हरियाणा जा रहे ट्रक से 7.70 क्विंटल गांजा बरामदा किया गया है जिसकी कीमत 3.85 करोड़ है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को ट्रक सहित पकड़ा है.

मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के गौरैया माता मंदिर के नेशनल हाइवे का है. दो तस्करों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है वहीं राजस्थान के ट्रक मालिक पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. जिले के लिए इसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. 

एंटी नारकोटिक्स टीम को मिला था क्लू, भूसी लदे ट्रक से तस्करी 

एंटी नारकोटिक्स टीम को मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पक्का क्लू मिला था कि RJ 14GR 5365 नंबर का ट्रक आंध्र प्रदेश से हरियाणा अवैध गांजा (Ganja In Fatehpur) लेकर फतेहपुर के रास्ते से जा रहा है. खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

बताया जा रहा है कि एंटी नारकोटिक्स टीम लगातार ट्रक का पीछा भी कर रही थी तभी पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए ट्रक को रोक लिया और तलाशी के दौरान भूसी लदे ट्रक से 26 बोरियों में 154 पैकेट गांजा (Ganja In Fatehpur) बरामत किया गया. वजन करने पर 7.70 क्विंटल निकला जिसकी कीमत 3.85 करोड़ आंकी गई है. 

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

राजस्थान के ट्रक में पंजाब के तस्कर हरियाणा ले जा रहे थे गांजा 

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक चालक रचपाल सिंह (42) पुत्र लखवीर सिंह और खलासी सोनू (32) पुत्र कश्मीर मसीह निवासी बरीला खुर्द थाना कलानौर जिला गुरदासपुर पंजाब को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है.

जबकि राजस्थान के ट्रक मालिक विजय कुमार पांडेय पुत्र कृष्ण बिहारी पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि ट्रक और गांजे सहित पूरे माल की कीमत 4.45 करोड़ है. आरोपियों के पूरे गिरोह की जानकारी की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us