Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में एक बेटी की मां को पड़ोसी ने प्रेमजाल में फंसाया ! हरकतें ऐसी की हौफनाक हुआ अंजाम

Fatehpur News: फतेहपुर में एक बेटी की मां को पड़ोसी ने प्रेमजाल में फंसाया ! हरकतें ऐसी की हौफनाक हुआ अंजाम
फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी (महिला प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक शादीशुदा महिला को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक शादीशुदा महिला को प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पड़ोसी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र का है.बताया जा रहा है कि शादी के बाद पति काम के लिए दूसरे प्रांत चला गया था तभी महिला को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था. 

फतेहपुर में एक 6 साल की बेटी की मां कैसे फंसी प्रेमजाल में

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 22 अप्रैल 2016 को हुई थी. शादी के बाद घर गृहस्थी अच्छे से चल रही थी. लेकिन रोजगार को लेकर युवक गैर प्रांत चला गया और दो तीन महीने में घर आता था.

बताया जा रहा है कि महिला को एक 6 साल की बेटी भी है. जानकारी के मुताबिक पति के जाने के बाद महिला ससुराल में ही रहती थी. इसी बीच पड़ोस के रहने वाले आशीष कुमार ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. बताया जा रहा है कि आशीष महिला के ऊपर शादी का दबाव बनाने लगा. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

युवक की हरकतों से परेशान महिला पहुंची मायके

आशीष के लागतार शादी के दबाव से परेशान महिला बीते 25 मई को अपने मायके पहुंच गई और अपने परिजनों को पूरी बात बताई. बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी उसके मायके पहुंच गया और मायके वालों को धमकी देने लगा.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

मृतका के पिता ने तहरीर में बताया कि उसका दामाद भी अपने ससुराल आ गया और आशीष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुआ और गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने लगा. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

प्रेमप्रसंग पड़ा भारी, महिला की चली गई जान 

प्रेमी आशीष के लगातार दबाव के चलते महिला ने अपने मायके में ही बीते 11 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता ने ससुराल के खखरेरू थाने में आशीष कुमार के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है. प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us