Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में चूहों की ऐसी करामत ! बिजली विभाग हुआ परेशान, ग्रामीणों ने बोला धावा
Fatehpur News In Hindi
On
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में चूहों की हरकत का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा. ओसीबी मशीन जलने से लगभग 25 गांवों की बिजली 15 घंटे तक बाधित रही. गुस्साए लोगों ने पावर हाउस में धावा बोल दिया.
Fatehpur UPPCL News: यूपी के फतेहपुर में चूहों के आतंक ने कई गांवों की बिजली व्यवस्था को बाधित कर दिया. मामला शनिवार रात लतीफपुर पॉवर हाउस का है जहां ओसीबी मशीन के अंदर घुसे चूहों ने तारों को ऐसा काटा की शार्ट सर्किट से आग गई. बताया जा रहा है कि मशीन खराब होने से लगभग 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई.
15 घंटे बाधित रही लतीफपुर उपकेंद्र से सप्लाई
फतेहपुर (Fatehpur) के खागा विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपकेंद्र लतीफपुर में शनिवार की रात ओसीबी मशीन के अंदर चूहों ने आतंक मचाया की शार्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते मशीन में आग लग गई. बताया जा रहा है कि पॉवर हाउस से जुड़े लगभग 25 से अधिक गांव इससे प्रभावित हो गएं.

नई मशीन लगाकर बहाल की गई विद्युत आपूर्ति
Related Posts
Latest News
28 Sep 2026 22:37:36
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
