Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फ़हमीदा बानो पहुंची पुलिस कमिश्नर के पास: Image Credit Original Source

फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. जब पुलिस कप्तान से उसे न्याय नहीं मिला तो वो प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं. फहमीदा का कहना है कि पिता और भाई की मौत के बाद यही मकान उनके लिए आखिरी निशानी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिता और भाई की मौत के बाद जिस मकान को फहमीदा बानो अपने मायके की आखिरी निशानी मानकर संभाल रही थीं, अब उसी घर को बचाने के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है. सदर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिहाबाग खेलदार मोहल्ले की रहने वाली फहमीदा ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत तोड़कर कब्जे की कोशिश, मारपीट और असलहा लहराकर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

उनका कहना है कि कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक तक कई बार शिकायत करने के बावजूद जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं. फहमीदा का आरोप है कि दबंगों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है और इसी वजह से अब वह अपने पिता की आखिरी निशानी को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.

क्या है पूरा मामला?

फहमीदा बानो सदर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिहाबाग खेलदार मोहल्ले की रहने वाली हैं. उनका कहना है कि उनके पिता और भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. मायके पक्ष में अब उनका कोई सहारा नहीं है. ऐसे में वह अपने पति महफूज आलम के साथ अपने पिता के मकान में रहती हैं.

फहमीदा का कहना है कि उनके लिए यह मकान सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि उनके पिता की आखिरी निशानी है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले फैजान, शैबान, राजा, शायबा, रानी उर्फ शाहीन समेत कुछ अज्ञात लोग उनके मकान की दीवार और छत को नुकसान पहुंचाकर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

महिला के मुताबिक दीवारों को तोड़कर वहां बल्ली लगाने का काम किया गया. जब उन्होंने आरोपितों से अपने हिस्से की सीमा के भीतर निर्माण करने को कहा तो विवाद शुरू हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

विरोध किया तो गाली-गलौज और मारपीट

फहमीदा के मुताबिक विरोध करने पर पड़ोस के लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की. इसके बाद उन्होंने फोन करके अपने पति को घटना की जानकारी दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

महिला का कहना है कि पति के मौके पर पहुंचने के बाद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग छत की दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए. फहमीदा के आरोप के मुताबिक इन लोगों के हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार और कट्टा था.

महिला का आरोप है कि घर में घुसने के बाद आरोपितों ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब उनके पति ने बीच-बचाव करते हुए आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने भी महफूज आलम पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके पति घायल हो गए.

असलहा लहराकर दी धमकी

फहमीदा ने कहा कि घटना के दौरान आरोपितों ने असलहा लहराते हुए पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

महिला के मुताबिक आरोपितों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए यह भी कहा कि शासन और प्रशासन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. फहमीदा का कहना है कि इस घटना के बाद से वह और उनके पति लगातार डर के माहौल में रह रहे हैं.

उनका कहना है कि उन्हें डर है कि यदि आरोपितों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में उनके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है.

घायल पति ने 112 पर दी सूचना

फहमीदा के मुताबिक 5 अगस्त 2026 को उनके पति ने घायल अवस्था में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. महिला का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए.

फहमीदा के अनुसार 112 पुलिस ने उन्हें कोतवाली जाकर शिकायत करने की सलाह दी. इसके बाद वह और उनके पति कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी.

महिला का कहना है कि इसके बाद पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा. हालांकि, फहमीदा का आरोप है कि अस्पताल में केवल उनके पति का मेडिकल कराया गया, जबकि उनका मेडिकल नहीं कराया गया. पीड़िता का दावा है कि शिकायत और मेडिकल के बाद भी संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

एक साल पहले भी की गई मारपीट

फहमीदा बानो का कहना है कि उनके साथ मारपीट और विवाद की यह पहली घटना नहीं है. करीब एक साल पहले भी उनके पति की गैरमौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई थी.

महिला के मुताबिक उन्होंने इस मामले में 8 जनवरी 2025 को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी. शिकायत का संदर्भ संख्या 400172250349996 बताया गया है.

फहमीदा के अनुसार इसके बाद 8 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर और 20 नवंबर 2025 को कोतवाली प्रभारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया.

महिला का कहना है कि इसके बाद भी वह न्याय की उम्मीद में कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.

10 अगस्त को फिर जान से मारने की धमकी का आरोप

बताया जा रहा है कि 10 अगस्त 2026 को गुलफाम पुत्र इकबाल, निवासी इमिलिहाबाग खेलदार, उनके घर के सामने आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

महिला के मुताबिक गुलफाम ने कथित तौर पर कहा कि पिछली घटना के बाद भी उनका मन नहीं भरा है और अब उनके साथ ऐसा किया जाएगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. पीड़िता का आरोप है कि धमकी देने के बाद गुलफाम वहां से चला गया. इस घटना के बाद महिला और उनके पति और ज्यादा भयभीत हो गए.

न्याय के लिए प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची

पुलिस से लगातार शिकायत करने के बावजूद राहत नहीं तो फहमीदा आखिरकार प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं.

फहमीदा ने कमिश्नर के सामने अपनी पूरी समस्या रखी. उन्होंने कमिश्नर से कहा कि मोहल्ले के दबंग लोग पुलिस से सांठ-गांठ कर उन्हें और उनके पति को घर से भागने के लिए मजबूर करना चाहते हैं, ताकि मकान पर कब्जा किया जा सके.

महिला का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कई बार मदद मांगी, लेकिन अब तक आरोपितों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है. हालांकि पुलिस कमिश्नर ने उनकी बात सुनी और उन्हें न्याय का भरोसा दिया है.

पिता की आखिरी निशानी छूटने का डर

फहमीदा अपनी आपबीती बताते हुए भावुक हो जाती हैं. उनका कहना है कि पिता और भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं. मायके में अब उनके लिए कोई सहारा नहीं है. ऐसे में पिता का यह मकान ही उनके पास उनकी याद और आखिरी निशानी के रूप में बचा है.

उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस घर को वह अपने पिता की निशानी समझकर संभालेंगी, उसी घर को बचाने के लिए उन्हें अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us