Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर ! पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमें

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर ! पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमें
फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अपराधी रितिक : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

Crime In Fatehpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर लोलू कंजड़ को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया. इसके ऊपर पहले से आठ मुकदमें दर्ज हैं.

Crime In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में क्राइम कंट्रोल को लेकर शख्त दिख रहे IPS Dhawal Jaiswal ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शुक्रवार रात हथगाम थाना (Hathgaon Thana) क्षेत्र सुअरबाड़ा मोड़ मजरा डीघवारा के पास शातिर अपराधी रितिक उर्फ सुमित उर्फ लोलू पुत्र वीरेन्द्र कन्जड़ निवासी कंचनपुर कोतवाली बिन्दकी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) के ज्यालागंज बस स्टॉप के पास से उसने एक महिला की चेन लूटी थी.

बिंदकी का रहने वाला है लाेलू कंजड़, हथगाम में बनाया ठिकाना 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कंचनपुर का रहने वाला रितिक उर्फ सुमित उर्फ लोलू ने हथगाम क्षेत्र में अपना नया ठिकाना बनाया था. शहर के ज्यालागंज बस स्टॉप के पास से एक महिला की चेन लूटने के बाद लागतार ये फरार चल रहा था. पुलिस ने जब इसकी जानकारी इकठ्ठा की तो रितिक एक शातिर अपराधी निकला.

पुलिस ने टीम बनाकर लोलू को पकड़ने की योजना बनाई और मुखविर की सूचना पर हथगाम क्षेत्र के सुअरबाड़ा मोड़ मजरा डीघवारा के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी को देखते ही शातिर ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने रितिक को पैर में गोलीमार कर घायल कर गिरफ्तार कर लिया. 

शातिर बदमाश के ऊपर दर्ज हैं 8 मुकदमें 

बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले रितिक के ऊपर पहले से आठ मुकदमें दर्ज हैं. जिनमें से 6 मुकदमें केवल बिंदकी में हैं जबकि सदर कोतवाली में एक, हथगाम में एक और सदर कोतवाली के चेन स्नेचिंग में वांछित चल रहा था. रितिक बिंदकी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जो की अवैध शराब की बिक्री करता था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान इसके पास से 10,540 रुपए और तमंचा कारतूस के साथ चोरी की बाइक बरामद की गई है. धवल जायसवाल ने पुलिस टीम को 25 हज़ार रुपए पुरुस्कार देने की घोषणा की है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us