Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में युवक को 100 मीटर दौड़ाकर काट लिया कान ! 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में युवक को 100 मीटर दौड़ाकर काट लिया कान ! 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के बकेवर में युवक को दौड़ाकर काट लिया कान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला करते हुए उसका कान लिया. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र की है. पुलिस ने दोनों से 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में तीन लोगों ने एक युवक के साथ दिनदहाड़े जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं जब युवक जान बचाकर भागने लगा तो जानलेवा हमला करते हुए उसका दाहिना कान काट लिया. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) के बकेवर बुजुर्ग की है.

बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में उसको बिंदकी सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. 

पथिक धाम में युवक पर हमला, दौड़ाकर काट लिया कान 

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र बकेवर बुजुर्ग निवासी दीपक तिवारी ने एफआईआर में बताया कि बीते शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका छोटा भाई अंशू तिवारी पुत्र स्व. छोटेलाल तिवारी घर के समीप बने पथिक पथिक धाम में बैठा था

तभी गांव के आशुतोष और जनार्दन तिवारी पुत्रगण स्व. प्रवेश तिवारी और सचिन दुबे पुत्र स्व. राजकुमार दुबे वहां पहुंचे और छोटे भाई के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. बताया जा रहा है कि जब अंशू लहूलुहान हालत में भागने लगा तो 100 मीटर दौड़ाकर उस पर ऐसा जानलेवा हमला करते हुए उसका दाहिना कान काट गया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती 

दीपक तिवारी ने बताया कि लहूलुहान हालत में आरोपी उसके भाई को छोड़कर भाग गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर बिंदकी सीएचसी में भर्ती किया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा 

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है. सौरभ उर्फ आशुतोष ने तहरीर में बताया कि दोपहर को वो पथिक धाम में बैठा था तभी अंशू तिवारी पुत्र स्व. छोटेलाल तिवारी, बउवा दुबे पुत्र रूपलाल दुबे और सौरभ त्रिवेदी पुत्र बउवालाल त्रिवेदी वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. पीड़ित का भाई जनार्दन जब बीच बचाव करने लगा उसको भी मारा पीटा गया. थाना प्रभारी ने दोनों ओर से 6 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us