Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में महाकुंभ जा रही बस का एक्सीडेंट ! 50 श्रद्धालू थे सवार,13 घायल

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में महाकुंभ जा रही बस का एक्सीडेंट ! 50 श्रद्धालू थे सवार,13 घायल
फतेहपुर के मौहार ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दिल्ली से प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त (Accident) हो गई. हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर कोहरे का कहर देखने को मिला. दिल्ली से प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ जा रही बस अचानक नेशनल हाइवे पर खड़े डंपर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बस (Bus Accident) के परखच्चे उड़ गए.

घटना कल्याणपुर थाना (Kanlyanpur Thana) क्षेत्र के मौहार गांव के समीप ओवरब्रिज के ऊपर की है. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी बस में 50 लोग सवार थे जिनमें 13 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है. 

महाकुंभ जा रही थी बस, हुई हादसे का शिकार 

144 साल बाद बने शुभ संयोगों में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) में अमृत स्नान करने देश सहित विदेशों से भारी मात्रा में श्रद्धालू तीर्थराज प्रयागराज (Prayagraj) पहुंच रहे हैं. शनिवार को दिल्ली से इसी श्रद्धा भाव के साथ करीब 50 श्रद्धालुओं को लेकर बस महाकुंभ के लिए रवाना हुई.

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तकरीबन 6 बजे जैसे ही फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर क्षेत्र के मौहार ओवरब्रिज में चढ़ी तो पहले से खड़े डंपर से टकरा गई. देखते ही देखते चारो ओर चीख पुकार मच गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बताया जा रहा है कि ड्राइवर समेत 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

नेशनल हाइवे पर लगा जाम, क्रेन से हटाई गई बस

मौहार ओवरब्रिज पर खड़े डंपर से टकराई यात्री बस ऐसी क्षतिग्रस्त हुई कि उसको हटाना भी मुश्किल हो गया. थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्रेन को बुलाकर बस को हटाकर यातायात सामान्य किया गया. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us