Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में बीमार पत्नी को मायके छोड़ साली के साथ फरार हुआ जीजा ! पुलिस की भूमिका पर सवाल

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में बीमार पत्नी को मायके छोड़ साली के साथ फरार हुआ जीजा ! पुलिस की भूमिका पर सवाल
फतेहपुर में पत्नी को छोड़ साली के साथ फरार जीजा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में युवक ने अपनी बीमार पत्नी को मायके छोड़ कर नाबालिक साली को लेकर परार हो गया. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र की है. पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Crime In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में एक युवक अपनी बीमार पत्नी को मायके में छोड़कर दूसरे दिन साली के साथ फरार हो गया. शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की ग्रामीणों ने जीजा के साथ बेटी के जाने की बात कही तो घबराए पिता ने पुलिस से शिकायत की.

घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के एक गांव की है. पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. 

6 साल पहले हुई थी युवती की शादी..

चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी ललौली थाना (Lalauli Thana) के रवि के साथ साल 2018 में हुई थी. जानकारी देते हुए पिता ने कहा कि उनकी लड़की को एक बेटा और बेटी है.

पिता ने कहा कि हर साल जो भी बन पड़ता उसके ससुराल भेजा करता था लेकिन बेटी के ससुरालीजनों का व्यवहार ठीक नहीं था. उन्होंने कहा कि बीते 7 अगस्त को रवि मेरी बीमार बेटी को लेकर घर आया था और दूसरे दिन 17 वर्षीय बेटी को लेकर घर से चला गया

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

साली को बेंच कर जमा करूंगा गाड़ी की किस्त 

देर शाम तक जब रवि नाबालिग बेटी को लेकर नहीं आया तो परिजन उसकी खोज करने लगे. आस-पास के ग्रामीणों ने कहा कि बिटिया रवि के साथ गई है. बताया जा रहा है कि जब पिता ने रवि को फोन किया तो पता चला कि वो बेटी को लेकर अपने घर ललौली थाना क्षेत्र चला गया.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

पिता ने बेटी को वापस छोड़ने की बात कही तो दामाद रवि ने कहा कि "तेरी बेटी को बेंच कर है गाड़ी की किस्त जमा करूंगा" वहीं जब रवि की मां को फोन किया उसने कहा कि अपनी बेटी का दहेज यहां से ले जाओ हमें जरूरत नहीं है ससुर ने भी बात करते हुए यही जवाब दिया. उन्होंने कहा कि रवि उनकी नाबालिग बेटी को लेकर एक रात वहीं रहा फिर कहीं चला गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल 

भावुक पिता ने बात करते हुए कहा कि बेटी जब नहीं आई तो एक दिन ललौली पुलिस को लेकर दामाद के घर गया. सिपाही और हलका इंचार्ज दारोगा भी साथ गए थे पुलिस दामाद के पिता को लेकर अपने साथ थाने लाई और सात घंटे रखने के बाद उसको छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि इसके बाद कई बार बेटी की ससुराल गया लेकिन घर में ताला बंद कर सभी फरार चल रहे हैं. 

चांदपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा 

पीड़ित पिता ने दामाद रवि उसके पिता और भाई के खिलाफ नाबालिक बेटी को भगाने और षड्यंत्र में शामिल होने के खिलाफ चांदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us