Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
फतेहपुर के पक्का तालाब में डूबने से छात्र की मौत: Image Credit Original Source

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्के तालाब में शुक्रवार शाम नहाते समय 11वीं कक्षा का छात्र गहरे पानी में डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्के तालाब में दोस्त के साथ नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पक्का तालाब में नहाते समय हुआ हादसा

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्के तालाब का है. शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शहर की काशीराम कॉलोनी निवासी हिमांशु कश्यप (21) पुत्र स्वर्गीय राजू कश्यप अपने दोस्त के साथ साइकिल से घूमने निकला था. दोनों घूमते हुए पक्के तालाब के पास पहुंचे और वहां नहाने लगे.

नहाते समय हिमांशु अचानक तालाब की गहराई में चला गया. पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूबने लगा. हिमांशु को पानी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गए.

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद हिमांशु को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. परिजनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. अचानक हुए इस हादसे से परिजन सदमे में हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

जीआईसी में 11वीं का छात्र था हिमांशु

मृतक हिमांशु कश्यप राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में कक्षा 11वीं का छात्र था. बताया गया है कि वह बचपन से ही अपने मौसा-मौसी के साथ रह रहा था.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

हिमांशु की मां संगीता कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं और परिवार का भरण-पोषण करती हैं. उसकी एक बड़ी बहन नैंसी भी है. बेटे की मौत की खबर से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us