Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण ! बलिया से जुड़े हैं तार, कॉलेज जाते समय बनाया निशाना

Fatehpur Crime News: फतेहपुर की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण ! बलिया से जुड़े हैं तार, कॉलेज जाते समय बनाया निशाना
फतेहपुर में दिनदहाड़े छात्रा का अपरहण पांच लोगों पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो) Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कॉलेज (Collage) जाते समय एक युवती का अपहरण (Kidnap) कर लिया गया. पिता की तहरीर पर बलिया (Ballia) के रहने वाले पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर में कॉलेज के लिए निकली छात्रा का दिनदहाड़े कुछ लोगों ने अपहरण (Kidnap) कर लिया. पिता की तहरीर पर शुक्रवार को किशनपुर थाने (Kishanpur Thana) में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि अपहरण करने वाले और सहयोग करने वाले सभी लोग बलिया (Ballia) के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

खागा के एक निजी कॉलेज की छात्रा का अपहरण

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र की रहने वाली एक युवती (18) खागा (Khaga) के एक निजी कॉलेज की छात्रा है. पिता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी कॉलेज के लिए निकली थी जब देर शाम तक वापस नहीं आई तो इसकी तलाश शुरू कर दी.

छात्रा के न मिलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि बलिया (Ballia) के रहने वाले कुछ लोग बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

बलिया के रहने वाले हैं छात्रा के अपहरणकर्ता 

छात्रा के पिता ने तहरीर के मुताबिक बताया कि उनकी बेटी को चाँदू पकार मनियर थाना मनियर जिला बलिया को अमन गुप्ता पुत्र अनुज गुप्ता बहला फुसला कर भगा ले गया है साथ ही उसका सहयोग करने वाले अंकित गुप्ता, रीना गुप्ता, आतिशु गुप्ता, अर्जुन गुप्ता हैं. थाना प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र के अनुसार पांच लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us