Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्रा की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुःख, दी आर्थिक सहायता ! 14 हैलेट में भर्ती

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्रा की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुःख, दी आर्थिक सहायता ! 14 हैलेट में भर्ती
फतेहपुर में जीजीआईसी की छात्रा की मौत पर सीएम ने जताया दुःख: (बाएं फाइल फोटो नसरा फातिमा): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) GGIC की छात्राओं को टूर पर ले जा रही टूरिस्ट बस छिवली नदी बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 14 लोग घायल हो गए जबकि एक छात्रा की मौत हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुःख जताते हुए 2 लाख की आर्थिक सहायता दी है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में IIT Kanpur सहित अन्य जगह शैक्षणिक टूर पर जा रही टूरिस्ट बस मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी बॉर्डर पर ओवर टेक करते समय ट्रेलर के पीछे जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि BUS के परखच्चे उड़ गए.

सड़क हादसे में छात्रा नसरा फातिमा की मौत हो गई जबकि दो शिक्षिकाओं सहित 11 छात्राओं और एक चपरासी को कानपुर हैलेट रैफर किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुःख जताते हुए मृतक छात्रा के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

पलक झपकते ही उड़ गए बस के परखच्चे 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) की 200 छात्राएं तीन टूरिस्ट बसों से कानपुर शैक्षणिक टूर पर जा रही थीं. उनके साथ कई महिला टीचर और स्टॉफ भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही बस औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के छिवली नदी बॉर्डर पर पहुंची तभी एक बस ओवर टेक करने के चलते ट्रेलर के पीछे जा घुसी.

एएसपी विजय शंकर मिश्र बताते हैं कि बस में करीब 60 लोग सवार थे. 11 छात्राएं दो शिक्षिकाएं और एक चपरासी गंभीर रूप से घायल हैं जबकि एक छात्रा नसरा फातिमा की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सभी का कानपुर हैलेट में इलाज जारी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

आपको बतादें कि हादसे के बाद DIOS फतेहपुर कानपुर के पास रवाना हो गए थे. जानकारी के मुताबिक बिंदकी निवासी चपरासी बीरेंद्र को आईसीयू में भर्ती किया गया है. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

12 छात्राओं सहित ये हुए हादसे का शिकार 

बिंदकी क्षेत्र के GGIC टूरिस्ट बस हादसे में 12 छात्राएं दो शिक्षिकाएं और एक चपरासी गंभीर से घायल हुए थे इसके साथ ही कई छात्राओं को मामूली चोटें आईं थीं. मुगलाही की रहने वाली नसरा फातिमा उर्फ सानिया (16) पुत्री शकील अहमद की इलाज के दौरान मौत हो थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

हादसे में बिंदकी निवासी लक्ष्मी (17) पुत्री राजेश, प्रियंका (18) पुत्री शिवेंद्र सोनकर, अर्चना (17) पुत्री विनोद, राधिक (17) पुत्री शिवमोल सिंह, मुस्कान (17) पुत्री राजेश, अनामिका (18) पुत्री दिनेश सोनकर, सृष्टि (17) पुत्री राजकुमार अवस्थी, सानिया (17) पुत्री असलम, खुशबू (17) पुत्री वसी अहमद, अनन्या (17) पुत्री मनोज, रचना, कानपुर निवासी अध्यापिका प्रियंका पांडेय (33) पुत्री यशी पांडेय, कानपुर निवासी अध्यापिका मोहिता सिंह (42) पत्नी पीयूष भूषण सिंह, बिंदकी निवासी चपरासी बीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका कानपुर हैलेट में इलाज जारी है. 

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, आर्दिक सहायता की घोषणा

फतेहपुर (Fatehpur) सड़क दुर्घटना में कक्षा 11 की छात्रा नसरा फातिमा की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं वहीं परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन को घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार हेतु निर्देशित किया है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us