Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में स्कूली बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 15 लोग घायल ! इलाज के दौरान एक की मौत

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में स्कूली बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 15 लोग घायल ! इलाज के दौरान एक की मौत
फतेहपुर में IIT कानपुर टूर पर जा रही थीं जीजीआईसी की छात्राएं, हुआ हादसा: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शैक्षणिक टूर पर IIT कानपुर जा रही बस औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी बॉर्डर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे 15 लोग घायल हुए हैं जबकि एक छात्रा की मौत हो गई है.

Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि घटना में 12 छात्राएं दो महिला टीचर और एक पुरुष शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक एक छात्रा की इलाज दौरान मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक जीजीआईसी बिंदकी की छात्राएं बस से शैक्षणिक टूट पर IIT कानपुर जा रही थीं तभी ओवर टेक करते समय ट्रेलर से टकरा गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को औंग पीएचसी, बिंदकी सीएचसी में भर्ती करवाया जहां से कुछ लोगों को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रैफर किया गया है.

शैक्षणिक टूर पर IIT कानपुर जा रही थीं छात्राएं

फतेहपुर (Fatehpur) के औंग थाना (Aung Thana) के छिवली नदी बॉर्डर पर टेलर को ओवर टेक करने के चलते एक बस टेलर के पीछे टकरा गई. बताया जा रहा है कि बिंदकी जीजीआईसी (Bindki GGIC) की करीब 200 छात्राएं तीन बसों से शैक्षणिक टूर पर IIT Kanpur जा रहीं थीं उसके साथ शिक्षिकाएं और पुरुष टीचर भी थे.

अचानक एक बस हादसे का शिकार हो गई जानकारी के अनुसार घायलों में 12 छात्राएं, दो महिला और एक पुरुष शिक्षक भी थे जो कि गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं को तुरंत बिंदकी सीएचसी, औंग पीएचसी में भर्ती करवाया जहां से गंभीर स्थिति में कुछ को कानपुर हैलेट रैफर किया गया है. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

ट्रेलर की टक्कर से 15 घायल एक छात्रा की मौत

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जीजीआईसी बिंदकी की छात्राएं टूर पर IIT कानपुर जा रही थीं तभी ओवर टेक करते समय एक बस टेलर से टकरा गई जिससे 15 लोग घायल हो गएं जिनमें 12 छात्राएं भी हैं.

उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई है. मौके पर पुलिस प्रशासन लगा हुआ है. यातायात को सामान्य करने के लिए क्षतिग्रस्त बस को हाइवे से हटाकर बाहर किया जा रहा है. आपको बतादें कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसमें 60 लोग सवार थे.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us