Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की घोषणा ! इतने पदों के लिए 19 तारीख को होगा मतदान 

Fatehpur News: फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की घोषणा ! इतने पदों के लिए 19 तारीख को होगा मतदान 
फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की घोषणा(फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 38 पदों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है. जिसके लिए 19 फरवरी को जनपद में चुनाव होगें. रिक्त पदों के लिए 8 फरवरी से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की घोषणा कर दी है. जनपद में 38 रिक्त पदों पर चुनाव होगें.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) रविंद्र सिंह ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 12 रिटर्निंग अफसर और 12 सहायक रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति की है. उम्मीदवार 8 फरवरी से नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके लिए मतदान 19 फरवरी को होगा.

कहां होंगे नामांकन?

चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन स्थान तय किए गए हैं. जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट कार्यालय में होंगे. वहीं, प्रधान, बीडीसी और ग्राम सभा सदस्य पदों के लिए नामांकन संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में ही संपन्न होंगे. इससे उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

किन पदों पर होंगे चुनाव?

  • इस उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे.
  • जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 30 (ऐझी) में चुनाव घोषित किया गया है, जहां पूर्व सदस्य मनोज गुप्ता के निधन के कारण यह पद रिक्त हुआ था.
  • ग्राम प्रधान पद के लिए रमवां-पंथुओ (राजरानी), इजूरा खुर्द (देवरती), और नोनारा (राम सिंह) की मृत्यु के कारण उपचुनाव होना तय हुआ है.
  • बीडीसी सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 54 (हरसिंहपुर-हरदौलपुर) और वार्ड नंबर 30 (परसेठा प्रथम) के अलावा 31 ग्राम सभाओं में 32 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त होने के कारण चुनाव कराए जाएंगे.
चुनाव प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

इस चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न चरणों के तहत कार्यवाही की जाएगी। 8 फरवरी 2025 को नामांकन की अंतिम तिथि तय की गई है. इसके बाद 10 फरवरी 2025 को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक अपने नाम वापस ले सकते हैं. इसी दिन प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी होगी.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

चुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी 2025 को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 21 फरवरी 2025 को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

पंचायत चुनाव में किसको मिली है जिम्मेदारी 

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रिटर्निंग अफसर के रूप में एडीएम (राजस्व एवं वित्त) अविनाश त्रिपाठी को नियुक्त किया है.अन्य सभी पदों के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

चुनाव प्रक्रिया आज से होगी शुरू

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने घोषणा की है कि 5 फरवरी से चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी. संबंधित विकास खंड में नामांकन पत्र और अन्य जरूरी औपचारिकताओं की प्रक्रिया चालू हो जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को समय पर अपनी तैयारियां पूरी करने का मौका मिलेगा.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us