Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Video: फतेहपुर में किन्नरों का तांडव ! थाने में डाला डेरा, कार्रवाई की मांग पर अड़े 

Fatehpur News Video: फतेहपुर में किन्नरों का तांडव ! थाने में डाला डेरा, कार्रवाई की मांग पर अड़े 
फतेहपुर में किन्नरों का तांडव, थाने का किया घेराव देखिए पूरा Video: Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में फिर किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया. एक गुट ने कार्रवाई को लेकर थरियांव थाने (Thariyao Thana) घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए वहीं डेरा डाल दिया. देखिए पूरा Video

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किन्नरों के दो समूहों के बीच फिर से बवाल मच गया. बक्शीश और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद एक पक्ष ने थाने का घेराव कर लिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की पर अड़े हुए हैं. मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि किन्नरों का समूह थाने में डेरा डाले हुए हैं. 

किन्नरों ने थाने में डाला डेरा, देर रात तक नारेबाजी और हंगामा

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) में एक बार फिर किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई. घटना के बाद पीड़ित पक्ष के करीब एक सैकड़ा किन्नर थरियांव थाने पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

देर रात तक थाने में नारेबाजी और हंगामा होता रहा. किन्नर समाज का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं. जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा थाना नहीं छोड़ा जाएगा.

पीड़िता फूलन बाई (निवासी पीरनपुर, सदर कोतवाली) ने बताया कि वह अपने साथी किन्नरों चंदा, अंजली और भगत भास्कर के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थीं. इसी दौरान नरैनी थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी कुछ किन्नरों ने बहरामपुर पुल के पास उन्हें घेर लिया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

हमले, लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप

फूलन बाई का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर लात-घूंसों से हमला किया, अपशब्द कहे और उन्हें बंधक बना लिया. इस दौरान सोने की चेन, कान के बाले, 25 हजार रुपये नकद और एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया गया. इसके अलावा, उनकी बोलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया.
पहले भी हो चुकी है इन दोनों गुटों में मारपीट

बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को भी क्षेत्र के कस्बे में किन्नरों के इन गुटों के बीच झगड़ा हुआ था. एक शादी समारोह में बक्शीश लेने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई, जिसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

फूलन बाई के अनुसार, उस समय भी उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी का नतीजा है कि अब दूसरी बार ऐसी घटना हो गई. 

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस क्या कह रही है?

थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामला किन्नरों के क्षेत्रीय वर्चस्व और बक्शीश लेने से जुड़ा है. पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us